फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: कार में लगे गैस सिलेंडर में विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत, मृतक के घर से बरामद हुई विस्फोटक सामग्री

Mon, 24 Oct 2022 04:53 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

कार में लगे सिलेंडर में विस्फोट के मामले की जांच के लिए कोयंबटूर के आयुक्त वी. बालकृष्णन के नेतृत्व में छह विशेष दलों का गठन किया गया है। इसके अलावा तमिलनाडु कमांडो स्कूल का बम निरोधक दस्ता भी जांच में उनकी मदद कर रहा है।  
विज्ञापन
सिलेंडर ब्लास्ट (सांकेतिक) - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में कोयंबटूर के उक्कदम इलाके में रविवार सुबह कार में लगे सिलेंडर में भीषण विस्फोट की घटना सामने आई है। इस घटना में एक व्यक्ति की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सी. सिलेंद्र बाबू ने इस मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कार के सिलेंडर में विस्फोट की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना के कुछ घंटों बाद उन्होंने बताया कि मृतक के घऱ से कम तीव्रता वाली विस्फोटक सामग्री  बरामद की  गई है। संभावना जताई जा रही है कि इसे उसने भविष्य में इस्तेमाल के लिए रखा होगा।  

विज्ञापन


तमिलनाडु पुलिस ने सोमवार को शहर में कार विस्फोट की घटना की जांच तेज कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में जेमिशा मुबीन के घर से कुछ लोगों को एक बैग ले जाते हुए देखा गया, जो विस्फोट में मारा गया था। राज्य के पुलिस महानिदेशक सी सिलेंद्र बाबू ने रविवार को कहा था कि मुबीन के घर से देशी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले पोटैशियम नाइट्रेट समेत कम तीव्रता वाली विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस ने कहा कि मुबीन के घर के पास के सीसीटीवी फुटेज में पांच लोगों को शनिवार रात करीब 11.25 बजे मुबीन के घर से एक बोरी निकालते हुए देखा गया। उन्होंने बताया कि रविवार तड़के करीब चार बजे व्यस्त और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील उक्कदम इलाके में कोट्टई ईश्वरन मंदिर के पास कार में सिलेंडर विस्फोट हुआ। पुलिस ने कहा कि पांच में से एक मुबीन हो सकता है, बाकी सदस्यों की पहचान के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन


मुबीन से उनके संपर्क के आधार पर पुलिस इस सिलसिले में सात लोगों से भी पूछताछ कर रही है। निकटवर्ती नीलगिरी जिले के कुन्नूर से एक ऑटो-रिक्शा चालक को पूछताछ के लिए यहां लाया गया था, विस्फोट के स्थान पर उसके मोबाइल फोन के सिग्नल का पता लगा था। पुलिस ने बताया कि मुबीन कुन्नूर के ओट्टुपट्टराई का रहने वाला था वह पिछले चार महीने से वहां रह रहा था। रविवार को जिस कार में वे लोग यात्रा कर रहे थे, उसमें गैस सिलेंडर फटने से मुबीन की जलकर मौत हो गई। डीजीपी ने पहले कहा था कि वाहन में कील, कंचे और कुछ अन्य सामान मिले हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें