फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट ने कहा- जमानत चाहिए तो करों श्लोकों का पाठ

Sun, 05 Feb 2017 03:26 AM IST
एजेंसी/ कोयंबटूर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु की एक अदालत ने प्रताड़ना के मामले में गिरफ्तार तीन छात्रों को जमानत देने के लिए अजीबोगरीब फैसला दिया है। मेट्टुपलयम के पास की एक स्थानीय अदालत ने तीनों छात्रों को जमानत के लिए 10 दिनों तक रोजाना तिरुक्कुरल के श्लोकों का पाठ करने की शर्त रखी है। तिरुक्कुरल महान कवि तिरुवल्लुवर की रचना है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इन छात्रों को एक व्यक्ति की प्रताड़ना के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें मेट्टुपलयम के दंडाधिकारी के सामने पेश किया गया था।

दंडाधिकारी सुरेश कुमार ने छात्रों को आदेश दिया कि वे मेट्टुपलयम के गवर्नमेंट ब्वॉयज हाई स्कूल के तमिल शिक्षक के सामने दस दिनों तक तिरुक्कुरल के दस-दस श्लोकों का पाठ करें। दसवें दिन स्कूल के प्रधानाचार्य इन छात्रों को प्रमाणपत्र जारी करेंगे जिसे अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें