उन्होंने आगे कहा, 'अन्नामलाई इस पदयात्रा का इस्तेमाल केवल पैसे इकट्ठा करने और लोगों को धमकाकर उनसे पैसे लेने के लिए कर रहे हैं। कांग्रेस ने पदयात्रा भी की और किसी से एक पैसा भी नहीं लिया। मैं जल्द ही जनता के लिए वीडियो सबूत जारी करूंगी।
तमिलनाडु के करूर से कांग्रेस सांसद जोथिमनी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य प्रमुख के अन्नामलाई ने पदयात्रा के बहाने लगभग 1.75 करोड़ रुपये की उगाही की है।
विज्ञापन
जोथिमनी ने आगे दावा किया कि अन्नामलाई के खिलाफ अपने आरोपों को साबित करने के लिए उनके पास सबूत के तौर पर वीडियो हैं। अन्नामलाई पदयात्रा' के नाम पर करोड़ों रुपये इकट्ठा करते हैं। हर दिन सिर्फ 5 किलोमीटर की पदयात्रा होती है और उसके लिए वह पैसे इकट्ठा करते हैं। यहां तक कि एआईएडीएमके के एक पूर्व मंत्री ने भी इसका जिक्र किया।
जल्द जारी करूंगी वीडियो
उन्होंने आगे कहा, 'अन्नामलाई इस पदयात्रा का इस्तेमाल लोगों को धमकाकर उनसे पैसे लेने के लिए कर रहे हैं। कांग्रेस ने पदयात्रा भी की और किसी से एक पैसा भी नहीं लिया। मैं जल्द ही जनता के लिए वीडियो जारी करूंगी।
विज्ञापन
अन्नामलाई के नेतृत्व में छह महीने लंबी पदयात्रा 'एन मन, एन मक्कल' (माई लैंड, माई पीपल)' की शुरुआत इस साल 28 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के तीर्थ नगर रामेश्वरम में की थी।
इसलिए आयोजित की जा रही यात्रा
यात्रा, जो 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले आयोजित की जा रही है, पार्टी नेता नरेंद्र मोदी को तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में स्थापित करने के लिए निर्णायक जनादेश की मांग करती है।
'पदयात्रा' का लक्ष्य राज्य भर के सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करना है। यह यात्रा अब तीसरे चरण में है और अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले 11 जनवरी को समाप्त होने वाली है। अन्नामलाई ने यात्रा के शुभारंभ के दौरान कहा था कि यात्रा का लक्ष्य 1068 किलोमीटर पैदल और शेष क्षेत्र को वाहन से तय करना है।