फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: मौसम विभाग भी अचानक बारिश की भविष्यवाणी नहीं कर सका, सीएम स्टालिन ने AIADMK पर साधा निशाना

Sat, 01 Jan 2022 11:28 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

चेन्नई के कई हिस्सों में 20 सेमी से अधिक बारिश के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री  स्टालिन ने कहा कि मौसम विभाग आमतौर पर बारिश की संभावना के बारे में जानकारी प्रदान करता है, लेकिन वे भारी बारिश की भविष्यवाणी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
स्टालिन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने चेन्नई में भारी बारिश होने पर कहा कि मौसम विभाग भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में हुई बारिश के बारे में भविष्यवाणी नहीं कर सका। सीएम स्टालिन ने कहा कि आमतौर पर बारिश की संभावना के बारे में जानकारी प्रदान करता है, लेकिन विभाग भी भारी बारिश के बारे में जानकारी नहीं दे सका। शुक्रवार को मुख्यमंत्री स्टालिन ने जलजमाव और बाढ़ वाले कई इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। साथ ही विपक्षी दल अन्नाद्रमुक पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जलजमाव को रोकने के लिए उचित कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने अगले बारिश के मौसम से पहले जलजमाव के मुद्दों का निदान करने का भरोसा जताते  हुए कहा कि मौसम विभाग आमतौर पर बारिश की संभावना पर जानकारी (सरकार को) देता है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि हालांकि, वे (मौसम विभाग) चेन्नई में 30 दिसंबर को भारी बारिश की भविष्यवाणी नहीं कर सके और यह अप्रत्याशित था।

चेन्नई में 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश
अचानक हुई बारिश और मौसम पूर्वानुमान प्रदान करने में तकनीकी गड़बड़ी या क्षेत्रीय केंद्र में उपकरण बदलने के लिए राज्य सरकार द्वारा केंद्र को प्रस्ताव देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार का काम है। हालांकि, उन्होंने कहा कि जब आपने यह मामला उठाया है तो तमिलनाडु सरकार केंद्र को इस बारे में याद दिलाएगी। मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि बृहस्पतिवार को चेन्नई के कई इलाकों में 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें