फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: 37 लाख से अधिक वंचितों को मिली ₹2000 की विशेष सहायता; सीएम स्टालिन ने जानिए क्या कहा?

Tue, 03 Mar 2026 01:37 PM IST
Love Gaur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

Tamil Nadu Election 2026: चुनावी राज्य तमिलनाडु में डीएमके सरकार ने 37 लाख से अधिक पिछड़े लोगों के लिए 2 हजार रुपए के विशेष फंड का ऐलान किया है। सीएम ने जानकारी दी कि समाज के वंचित वर्गों के 37.79 लाख लोगों के बैंक खातों में 2000 रुपए की विशेष सहायता राशि जमा की है।
विज्ञापन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने मंगलवार को एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने समाज के वंचित वर्गों के 37.79 लाख लोगों के बैंक खातों में ₹2000 की विशेष सहायता राशि जमा की है। यह कदम विशेष रूप से बुजुर्गों, विधवाओं, वृद्ध ट्रांसजेंडर व्यक्तियों और दिव्यांगजनों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करने की उनकी मांगों पर प्रतिक्रिया के रूप में उठाया गया है।
विज्ञापन


विभिन्न वर्गों के लिए विशेष सहायता पैकेज
मुख्यमंत्री स्टालिन ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि यह हो हजार रुपए की राशि मौजूदा मासिक पेंशन के अतिरिक्त है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के हाशिए पर रहने वाले लोगों की वित्तीय कठिनाइयों को कम करना है।

यह सहायता राशि फरवरी में 'कलैग्नार मगलीर उरिमाई थोगई' योजना के तहत महिलाओं को दिए गए ₹2000 के विशेष ग्रीष्मकालीन पैकेज के बाद आई है। उस पैकेज के बाद, कई कमजोर समूहों ने भी इसी तरह के समर्थन की मांग की थी।
विज्ञापन


स्टालिन ने दी ट्रांसफर राशि की जानकारी
मुख्यमंत्री के अनुसार राज्य सरकार ने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त करने वाले 29.29 लाख वरिष्ठ नागरिकों और विधवाओं को 3200 रुपए का विशेष सहायता पैकेज हस्तांतरित किया है। इसके अलावा 5.92 लाख दिव्यांगजनों को 3500 रुपए की राशि दी गई है, और रखरखाव सहायता प्राप्त करने वाले 2.58 लाख दिव्यांगजनों के परिवारों के बैंक खातों में मंगलवार को 4000 रुपए जमा किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: TN Polls: डीएमके संग 32 सीटों की मांग पर फंसा पेंच, कांग्रेस की समयसीमा हो रही खत्म; अधर में गठबंधन का भविष्य
विज्ञापन


इससे पहले 13 फरवरी को मुख्यमंत्री स्टालिन ने घोषणा की थी कि सत्तारूढ़ डीएमके सरकार की मासिक सहायता योजना के तहत, 1.31 करोड़ महिला परिवार मुखिया राशन कार्ड धारकों के बैंक खातों में सीधे ₹5000 जमा किए गए थे। इसी के साथ स्टालिन ने कहा कि मैं एक बार फिर दोहराता हूं कि तमिलनाडु के विकास के सफर में हम किसी को पीछे नहीं छोड़ेंगे!

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें