तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने अपने पत्र में कहा कि नए आंकड़ों के अनुसार, तमिल मछुआरों पर श्रीलंकाई नागरिकों का हमला बढ़ता जा रहा है। 21 अगस्त 2023 को मछुआरों पर हमले के नौ मामले सामने आए। इन घटनाओं के कारण समाज को नुकसान हो रहा है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। उनका कहना है कि भारतीय मछुआरों पर श्रीलंकाई नागरिकों का हमला बढ़ता जा रहा है। इसके खिलाफ कार्रवाई की जाए और अपराधियों को गिरफ्तार करें। उन्होंने कहा कि बढ़ते हमलों के कारण मछुआरों की आजीविका पर भी असर पड़ता है।
हमलों के कारण समाज को नुकसान
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर को तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में हमले को गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि नए आंकड़ों के अनुसार, तमिल मछुआरों पर श्रीलंकाई नागरिकों का हमला बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि 21 अगस्त 2023 को मछुआरों पर हमले के नौ मामले सामने आए। इन घटनाओं के कारण समाज को नुकसान हो रहा है। इससे उनकी आजीविका पर भी असर पड़ रहा है। श्रीलंकाई नागरिकों के कारण तमिलनाडु के मछुआरों को शारीरिक क्षति पहुंचाई जा रही है। उन्हें लूटा जा रहा है। वे असहाय और परेशान हैं।
विदेश मंत्री जयशंकर को लिखे पत्र में स्टालिन ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा है। मामले में श्रीलंकाई सरकार को अवगत किया जाए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर मछुआरों को न्याय दिलाया जाए। स्टालिन का कहना है कि मछुआरों की आजीविका बधित हो रही है। उनके जीवन के साथ-साथ उनका परिवार भी खतरे में है। हमलों की घटना के कारण शांति और सह-अस्तित्व की भावना कमजोर हो रही है। श्रीलंकाई नागरिकों के कारण मछुआरों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। श्रीलंकाई नागरिकों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून के सिद्धांतों का उल्लंघन किया है।