Tamil Nadu: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चुनाव से पहले 1.31 करोड़ महिला लाभार्थियों के खातों में पांच-पांच हजार रुपये जमा कर बड़ा चुनावी दांव खेला है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी पार्टी फिर से सत्ता में आती है तो मासिक अनुदान 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दिया जाएगा। विपक्ष ने इसे चुनाव में हार के डर का संकेत बताया। पढ़ें रिपोर्ट-
तमिलनाडु में चुनाव की आहट के बीच मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बड़ा चुनावी दांव चला है। स्टालिन की सरकार ने महिला अधिकार योजना की 1.31 करोड़ महिला लाभार्थियों के खाते में 5-5 हजार रुपये जमा किए हैं। साथ ही उन्होंने एलान किया कि यदि उनकी पार्टी फिर से सत्ता में आती है तो मासिक अनुदान को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये कर देगी। विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले स्टालिन सरकार के इस कदम को गेमचेंजर माना जा रहा है। विपक्षी दलों ने इसकी आलोचना करते हुए इसे स्टालिन का चुनाव में हार का डर बताया।
विज्ञापन
स्टालिन ने एक्स पर कहा कि आगामी चुनावों का हवाला देकर योजना को रोकने की कोशिश को देखते हुए मैंने यह रकम देने का फैसला किया है। महिलाओं को हर महीने मिलने वाली आर्थिक मदद करने से रोकने के कदम का मुकाबला करने के लिए मैंने फरवरी से तीन महीने के लिए यह रकम देने और इसके अलावा गर्मियों में उनके खर्चों को पूरा करने के लिए 2,000 रुपये देने का फैसला किया। साथ ही कहा कि इसके अलावा, इस साल द्रमुक के सत्ता में वापस आने पर 1,000 रुपये की मासिक मदद को बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दिया जाएगा।
घोषणा सीएम के चुनाव में हार के डर को दिखाती है : पलानीस्वामी
विधानसभा में विपक्ष के नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी ने एक्स पर कहा कि यह घोषणा मुख्यमंत्री के चुनाव में हार के डर को दिखाती है।