तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को 25 मांगों वाला एक ज्ञापन सौंपा।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को 25 मांगों वाला एक ज्ञापन सौंपा। इन मांगों में प्रमुख रूप से कोविड टीकों की आपूर्ति में वृद्धि करना, मदुरै में नीट परीक्षा को समाप्त करना और एम्स के निर्माण में तेजी लाना शामिल हैं। एमके स्टालिन दो दिवसीय दौरे पर आज सुबह दिल्ली पहुंचे थे।
विज्ञापन
वहीं, शुक्रवार को स्टालिन दिल्ली में ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर बताया कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। हालांकि इस दौरान क्या बात हुई इसका कोई ब्योरा नहीं दिया। गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) ने शानदार जीत दर्ज की थी। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद यह स्टालिन की प्रधानमंत्री से पहली मुलाकात थी।