फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए राहत पैकेज की घोषणा, प्रति हेक्टेयर मिलेंगे 20000 रुपये

Mon, 06 Feb 2023 11:15 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

राज्य अधिकारियों द्वारा कावेरी डेल्टा क्षेत्र में बारिश से प्रभावित फसलों का निरीक्षण करने के बाद स्टालिन ने प्रभावित किसानों के लिए राहत पैकेज घोषित किया। राजस्व एवं कृषि विभाग मिलकर फसल क्षति का आंकलन करेंगे।
विज्ञापन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बेमौसम बारिश से प्रभावित राज्य के किसानों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है। चेन्नई में सोमवार को उन्होंने कहा कि कावेरी डेल्टा क्षेत्र में बेमौसम भारी बारिश से किसानों को 20,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की राहत प्रदान की जाएगी। 33 प्रतिशत या उससे अधिक धान फसल के नुकसान पर यह राशि मिलेगी। 

विज्ञापन


बता दें, राज्य अधिकारियों द्वारा कावेरी डेल्टा क्षेत्र में बारिश से प्रभावित फसलों का निरीक्षण करने के बाद स्टालिन ने प्रभावित किसानों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की। राजस्व एवं कृषि विभाग मिलकर फसल क्षति का आंकलन करेंगे। दलहनी श्रेणी में क्षतिग्रस्त फसलों के लिए 3000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, प्रभावित उड़द किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर आठ किलोग्राम दलहन की बीज दी जाएगी। 

कावेरी डेल्टा के किसानों को आपदा प्रबंधन नियमों के अनुसार, बारिश से प्रभावित धान की फसल की कटाई के लिए तैयार 33 प्रतिशत या उससे अधिक के नुकसान के लिए प्रति हेक्टेयर 20,000 रुपये की राहत प्रदान की जाएगी। बारिश से प्रभावित किसानों को तुरंत धान की कटाई करने में मदद करने के लिए कृषि अभियांत्रिकी विभाग के माध्यम से 50 प्रतिशत अनुदान पर फसल काटने वाली मशीनरी किराए पर उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


चार फरवरी को, मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा था कि बेमौसम बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान का निरीक्षण करने वाले मंत्रियों और अधिकारियों की समिति की रिपोर्ट आने के बाद कावेरी डेल्टा क्षेत्र के किसानों को राहत देने पर विचार किया जाएगा।

बता दें, तलिमाडु के तंजावुर, तिरुचिरापल्ली, माइलादुथुराई, नागपट्टिनम, तिरुवरूर, अरियालुर और पुदुकोट्टई जिले कावेरी डेल्टा क्षेत्र में आते हैं। इन जिलों में पिछले सप्ताह भारी वर्षा हुई थी, जिससे धान व अन्य फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।

पांच लाख एकड़ धान की फसल नष्ट होने का अनुमान
सीएम स्टालिन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में उन्हें स्थिति से अवगत कराया और केंद्र से धान खरीद मानदंडों में ढील देने का आग्रह किया था। तमिलनाडु के किसान संघों का कहना है कि कावेरी डेल्टा क्षेत्रों में बेमौसम बारिश के कारण लगभग पांच लाख एकड़ धान की तैयार फसल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें