फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु : मुख्यमंत्री पलानीस्वामी गृह मंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे

Mon, 18 Jan 2021 03:33 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/अमरावती।
विज्ञापन
CM Edappadi Palaniswami - फोटो : ANI
विज्ञापन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात कर सकते हैं और इस दौरान गठबंधन को अमलीजामा पहनाए जाने के साथ-साथ राज्य की चुनावी स्थिति पर भी चर्चा कर सकते हैं।

 
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री 19 जनवरी को शाह से करेंगे मुलाकात
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के लिए मंगलवार को नई दिल्ली जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

आंध्र प्रदेश के मंदिरों में मूर्तियां को क्षति पहुंचने पर राज्य सरकार के विरुद्ध भाजपा नेताओं द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद मुख्यमंत्री के इस दौरे को अहम माना जा रहा है, हालांकि सूत्रों ने इस मुद्दे पर रेड्डी से स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाबत कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन


राज्य के पुलिस महानिदेशक डीजी सवांग ने आरोप लगाया था कि भाजपा नेताओं द्वारा मंदिरों में मूर्तियों को क्षति पहुंचाई गई। सवांग के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने डीजीपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान रेड्डी इस मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें