फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर संन्यास से वापसी के लिए तैयार, लेकिन सामने रखी यह शर्त

Mon, 18 Jan 2021 03:27 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोहम्मद आमिर
विज्ञापन

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए उन्होंने शर्त रखी है। 28 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले आमिर ने सोमवार को कहा कि वह पाकिस्तान के लिए फिर से तब ही खेलेंगे जब कोच मिस्बाह उल हक समेत मौजूदा सपोर्ट स्टाफ हट जाएगा।

विज्ञापन


2019 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आमिर ने पिछले महीने पाकिस्तान क्रिकेट के मौजूदा प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। उन्होंने तब कोच मिस्बाह उल हक और टीम प्रबंधन द्वारा मानसिक उत्पीड़न और उनकी छवि खराब करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। 

हालांकि पिछले कुछ दिनों से लगातार इस बात की चर्चा हो रही थी कि आमिर अपने फैसले पर यू-टर्न लेते हुए संन्यास से वापसी कर सकते हैं। लेकिन पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने इन अटकलों को खारिज करते हुए इसे फर्जी खबर बताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मैं साफ करना चाहता हूं कि हां मैं पाकिस्तान के लिए फिर से खेल सकता हूं लेकिन सिर्फ तब जब मौजूदा प्रबंधन हट जाएगा। इसलिए कृपया अपनी कहानी बनाने के लिए फर्जी खबरें चलाना बंद करें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें