फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: चेन्नई की इस कंपनी के कर्मचारियों की खुली किस्मत, उपहार में मिलीं 28 कारें और 29 बाइक

Sun, 13 Oct 2024 12:21 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।

सार

Tamil Nadu: चेन्नई की इस्पात डिजाइन कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 28 कारें और 29 बाइक उपहार में दी है। इस कदम का मकसद कर्मचारियों की मेहनत को सराहना और उनकी उत्पादकता बढ़ाना है।
विज्ञापन
Mercedes-Benz Car - फोटो : Mercedes-Benz
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई की एक ढांचागत इस्पात डिजाइन कंपनी 'टीम डिटेलिंग सॉल्यूशंस' ने अपने कर्मचारियों को 28 कारें और 29 बाइक उपहार में दी है। इस कदम का मकसद कर्मचारियों की मेहनत को सराहना और उनकी उत्पादकता बढ़ाना है। कंपनी ने कर्मचारियों उपहार में हुंडई, टाटा, मारुति सुजुकी और मर्सिडीज बेंज जैसी ब्रांडेड कारें तोहफे में दी हैं। 

विज्ञापन


कंपनी के प्रबंध निदेशक श्रीधर कन्नन ने कहा, हम अपने कर्मचारियों को उनके अथक प्रयासों के लिए इनाम देना चाहते थे। वे कंपनी की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। हम मानते हैं कि हमारे कर्मचारी हमारे सबसे बड़े संसाधन हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी ने कर्मचारियों के योगदान को उनके वर्षों के प्रदर्शन और सेवा के आधार पर मापा है। कन्नन ने कहा, हमारे कर्मचारियों ने असाधारण प्रतिबद्धता और समर्पण का प्रदर्शन किया है और हम उनकी उपलब्धियों को पहचान देने में गर्व महसूस कर रहे हैं। 

कन्नन ने बताया कि कंपनी में करीब 180 कर्मचारी हैं, जो साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। ये सभी कर्मचारी उच्च कौशल वाले हैं। उन्होंने कहा, हम ऐसे उम्मीदवारों का चयन करते हैं, जो अत्यधिक प्रेरित करते हैं और कार या बाइक खरीदना उनके लिए सपने जैसा होता है। उन्होंने बताया कि पिछले साल भी उन्होंने कुछ कर्मचारियों को बाइक दी थीं। 2022 में हमने अपने दो वरिष्ठ सहयोगियों को कारें दीं थीं। अब 28 कारें उपहार में दी गई हैं। इनमें कुछ मारुति सुजुकी, हुंडई और मर्सिडीज बेंच शामिल हैं। 
विज्ञापन


कन्नन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कंपनी कार या बाइक के लिए एक सीमा राशि तय करती है। अगर कर्मचारी को कंपनी द्वारा चुने गए वाहन से बेहतर वाहन की जरूरत है, तो उसे शेष राशि का भुगतान करना होता है। उपहार में कारों के अलावा, कंपनी कर्मचारियों को विवाह के लिए मदद के रूप में धन प्रदान करती है। यदि कोई कर्मचारी शादी कर रहा होता है तो हम उन्हें 50 हजार रुपये की सहायता देते हैं। अब हमने इस राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें