फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: अन्नाद्रमुक समन्वयक पनीरसेल्वम समेत कई पर FIR, चोरी के एक मामले सहित कई आरोप

Thu, 25 Aug 2022 10:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

मद्रास हाईकोर्ट को बताया गया कि 11 जुलाई को अन्नाद्रमुक मुख्यालय पर हमले और तोड़फोड़ से जुड़े मामलों को आगे की जांच राज्य की सीबी-सीआईडी करेगी। अन्नाद्रमुक नेता और पार्टी सांसद सीवी षणमुगम की रिट याचिका की सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने कोर्ट को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पनीरसेल्वम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक समन्वयक ओ पनीरसेल्वम, वैद्यलिंगम, मनोज पांडियन के खिलाफ चोरी के एक मामले सहित विभिन्न अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया है। चेन्नई पुलिस की ओर से इसकी जानकारी दी गई।

विज्ञापन


वहीं, मद्रास हाईकोर्ट को बताया गया कि 11 जुलाई को अन्नाद्रमुक मुख्यालय पर हमले और तोड़फोड़ से जुड़े मामलों को आगे की जांच राज्य की सीबी-सीआईडी करेगी। अन्नाद्रमुक नेता और पार्टी सांसद सीवी षणमुगम की रिट याचिका की सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने कोर्ट को यह जानकारी दी।

याचिका में गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और शहर के पुलिस आयुक्त को 11 जुलाई को हुई हिंसक घटनाओं से जुड़ी चार शिकायतों पर जांच को सीबीआई या एसआईटी को ट्रांसफर करने का निर्देश देने की मांग की गई थी। मामला रोयापेट्टा पुलिस स्टेशन में लंबित है। अन्नाद्रमुक नेता ओ. पनीरसेल्वम (ओपीएस) और उनके सहयोगी पीएच मनोज पांडियन, आर. वैथीलिंगम को मामलों में आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


जब मामले की सुनवाई गुरुवार को हुई, तो सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि डीजीपी ने 24 अगस्त को मामले को सीबी-सीआईडी को सौंप दिया है। इसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई को 19 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें