तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में अपना बजट 2025-26 पेश किया। यह बजट अगले साल होने वाले राज्य चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार ने अपनी प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं के लिए बड़े आवंटन किए, जिनमें महिलाओं के लिए किराया-मुक्त बस यात्रा योजना प्रमुख है।
बता दें कि बजट सत्र से पहले विधानसभा में महौल शोर-शराबा से भरा हुआ रहा। मुख्य विपक्षी दल एआईएडीएमके ने सरकारी शराब निगम टीएएसएमएसी में भ्रष्टाचार और 1,000 करोड़ रुपये के 'घोटाले' को लेकर विवाद उठाया। साथ ही विपक्ष ने डीएमके सरकार से नैतिक जिम्मेदारी लेने और इस्तीफा देने की मांग की।
इसके अलावा, 1,000 रुपये की मासिक सहायता देने वाली कलैगनार मगलिर उरीमाई थित्तम योजना के लिए 13,807 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। साथ ही वित्त मंत्री ने रामेश्वरम में नए हवाई अड्डे की घोषणा की और चेन्नई के पास परंदूर में नए हवाई अड्डे का काम तेज करने की बात कही। इसके अलावा, मुख्यमंत्री नाश्ता योजना को और विस्तार देने की भी घोषणा की गई है।
ये भी पढ़ें:- बैंक कर्मचारी संघ का एलान: 24 और 25 मार्च को बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, आईबीए से बातचीत में नहीं बनी बात
ये भी देखें