फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: 'पेट्रोल-डीजल के दाम कम करो' प्रदेश भाजपा का प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 01 Jun 2022 10:31 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा कि पीएम मोदी ने दो बार ईंधन की कीमतों में कमी की है लेकिन राज्य सरकार क्यों नहीं कम कर रही।
विज्ञापन
तमिलनाडु में भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में पेट्रोल-डीजल के दामों पर टैक्स कम करने के लिए आज प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मार्च निकाला। यह मार्च चेन्नई में राज्य के सचिवालय की ओर निकाला गया। इस दौरान अन्नामलाई ने मीडिया से भी मुखातिब हुए। 

विज्ञापन

पीएम मोदी ने टैक्स घटाया राज्य सरकार कब घटाएगी: के अन्नामलाई
तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने कहा कि डीएमके ने अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि वे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 5 रुपये और 4 रुपये की कमी करेंगे। पीएम मोदी ने दो बार ईंधन की कीमतों में कमी की है लेकिन राज्य सरकार क्यों नहीं कम कर रही। हम राज्य सरकार से मांग करते हैं कि वह अपने घोषणा पत्र में जो वादा किया है उसे पूरा करे। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई के खिलाफ मामला दर्ज
बिना अनुमति पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम करने की मांग को लेकर चेन्नई में राज्य सचिवालय की ओर विरोध और मार्च करने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई, पूर्व राष्ट्रीय सचिव एच राजा और 5,000 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें