ट्विटर पर कांग्रेस द्वारा साझा पोस्ट को फिर से साझा करते हुए, अन्नामलाई ने कहा, कांग्रेस प्रतिबंधित पीएफआई के साथ थी, एक ऐसे उम्मीदवार को मैदान में उतारा जिसके खिलाफ एजेंसियों ने चरमपंथियों को धन मुहैया कराने के संबंध में छापा मारा था
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा कि कांग्रेस ने एक ऐसे उम्मीदवार को खड़ा किया है जिसके खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों ने चरमपंथियों को धन मुहैया कराने को लेकर छापा मारा था और अब वह संप्रभुता की बात कर रही है।
विज्ञापन
ट्विटर पर कांग्रेस द्वारा साझा पोस्ट को फिर से साझा करते हुए, अन्नामलाई ने कहा, कांग्रेस प्रतिबंधित पीएफआई के साथ थी, एक ऐसे उम्मीदवार को मैदान में उतारा जिसके खिलाफ एजेंसियों ने चरमपंथियों को धन मुहैया कराने के संबंध में छापा मारा था और वह कर्नाटक की संप्रभुता की बात कर रही है। पार्टी अपना उपहास कराना बंद करे। बता दें कि कांग्रेस के पोस्ट में कहा गया कि सोनिया गांधी ने 6.5 करोड़ कन्नडिगों को कड़ा संदेश दिया है, ‘कांग्रेस किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता के लिए खतरा पैदा करने की अनुमति नहीं देगी।