फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में बिना इजाजत धार्मिक यात्रा निकालने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हिरासत में

Fri, 06 Nov 2020 11:25 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

तमिलनाडु में बिना इजाजत धार्मिक ‘वेल यात्रा’ निकालने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एल मुरुगन को शुक्रवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया, कोरोना प्रतिबंधों का उल्लंघन करने पर भाजपा नेता पर कार्रवाई की गई। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सरकार ने भाजपा को राज्यव्यापी धार्मिक यात्रा निकालने की इजाजत नहीं दी थी।

विज्ञापन



अन्नाद्रमुक सरकार ने बृहस्पतिवार को मद्रास हाईकोर्ट में कहा था कि राज्य में कोरोना की स्थिति को देखते हुए ‘वेल यात्रा’ को मंजूरी नहीं दी जा सकती है। यह यात्रा 6 नवंबर से 6 दिसंबर तक होनी थी।

भाजपा का कहना है कि इस यात्रा का मकसद विपक्षी दल द्रमुक की साजिशों को बेनकाब करना था। पार्टी का आरोप है कि भगवान मुरुगा के अध्यात्मिक भजन के अपमान के पीछे द्रमुक का हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें