फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: भाजपा ने पीएम मोदी के तमिलनाडु दौरे के दौरान 'सुरक्षा में चूक' का लगाया आरोप, राज्यपाल से मुलाकात की

Tue, 29 Nov 2022 09:50 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, चेन्नई

सार

भाजपा कहा कि पीएम के दौरे के दौरान यह पता चला है कि अधिकांश हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और बम डिटेक्टर जो सुरक्षा व्यवस्था में उपयोग किए गए थे, वे काफी पुराने थे
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4 india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई में तमिलनाडु की यात्रा थी, वहीं भाजपा ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी की यात्रा के दौरान पुलिस से सुरक्षा में चूक हुई थी। भाजपा के तमिलनाडु प्रमुख अन्नामलाई ने मंगलवार को राज्यपाल आरएन रवि से मुलाकात की और उनसे सरकार को जांच का आदेश देने का निर्देश देने का आग्रह किया।

विज्ञापन


भाजपा ने इस मामले को लेकर एक विज्ञप्ति भी जारी की और उसमें कहा कि पीएम के दौरे के दौरान यह पता चला है कि अधिकांश हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और बम डिटेक्टर जो सुरक्षा व्यवस्था में उपयोग किए गए थे, वे काफी पुराने थे और उनका सही से रखरखाव भी नहीं किया गया था। 

भाजपा नेता अन्नामलाई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ रवि को बुलाया और 28 और 29 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चेन्नई यात्रा के दौरान  सरकार द्वारा की गई गंभीर सुरक्षा चूक पर एक ज्ञापन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


पार्टी ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि कृपया इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए राज्य सरकार को निर्देश दें, और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई शुरू की जाए। पार्टी ने सुरक्षा उपकरणों की वर्तमान सूची पर स्वतंत्र ऑडिट की भी मांग की है। भाजपा ने मांग की कि स्मारकों, मंदिरों और सरकारी कार्यालयों जैसे सामरिक महत्व के स्थानों में सुरक्षा उपकरणों के साथ-साथ एक विस्तृत ऑडिट किया जाना चाहिए। राज्य के पार्टी नेता अन्नामलाई के साथ राजभवन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें