फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: डीएमके सांसद की यूपी-बिहार के लोगों पर टिप्पणी के बाद गरमाई सियासत, भाजपा नेता ने दिखाया आईना

Mon, 25 Dec 2023 09:50 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

के अन्नामलाई ने डीएमके नेता टीआरबी राजा के पुराने ट्वीट भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। जिनमें राजा ने यूपी बिहार के लोगों को लिए अपमानजनक बातें लिखीं थी।  अन्नामलाई ने इन ट्वीट को लेकर भी डीएमके पर निशाना साधा। 
विज्ञापन
के अन्नामलाई और दयानिधि मारन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएमके सांसद दयानिधि के एक बयान पर उत्तर बनाम दक्षिण की राजनीति गरमा गई है। दरअसल मारन ने अपने एक बयान में कहा था कि हिंदी बोलने वाले यूपी-बिहार के लोग तमिलनाडु में शौचालय साफ करते हैं और सड़क निर्माण के कामों में मजदूरी करते हैं। अब मारन के इस बयान पर तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने तगड़ा पलटवार किया है। बता दें कि डीएमके ने कहा है कि मारन की जिस वीडियो पर विवाद है, वह पुरानी वीडियो है। इस पर अन्नामलाई ने नाराजगी जाहिर की। 
विज्ञापन


अन्नामलाई ने डीएमके पर लगाए बंटवारे की राजनीति करने के आरोप
अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लिखा कि 'डीएमके सांसद ने यूपी बिहार के हमारे दोस्तों को लेकर जो बयान दिया है, उसे लेकर डीएमके का कहना है कि वह वीडियो पुराना है, लेकिन इससे ये तथ्य नहीं बदल सकता कि डीएमके बंटवारे के सिद्धातों पर बनी पार्टी है और आज भी इसके नेता ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं?' के अन्नामलाई ने डीएमके नेता टीआरबी राजा के पुराने ट्वीट भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। जिनमें राजा ने यूपी बिहार के लोगों को लिए अपमानजनक बातें लिखीं थी।  अन्नामलाई ने इन ट्वीट को लेकर भी डीएमके पर निशाना साधा। 

मारन ने दिया था यूपी बिहार के लोगों को लेकर विवादित बयान
दयानिधि मारन ने एक रैली के दौरान यूपी बिहार के लोगों के बारे में विवादित बयान दिया। डीएमके  का दावा है कि यह वीडियो पुराना है जो अब वायरल हो रहा है। दरअसल मारन अपने भाषण के दौरान अंग्रेजी भाषा की पढ़ाई की अहमियत बता रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कहा कि जो लोग अंग्रेजी भाषा जानते हैं, वह आईटी सेक्टर में सम्मानित नौकरी करते हैं, ना कि यूपी बिहार के लोगों की तरह, जो सिर्फ हिंदी जानते हैं और तमिलनाडु में आकर मजदूरी करते हैं। 
विज्ञापन


मारन के बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई
डीएमके सांसद मारन के बयान पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि घमंडिया गठबंधन देश में नफरत फैला रहा है और इसके नेता परेशान होकर ऐसे बयान दे रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी मारन के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्षी गठबंधन देश को बांटने की कोशिश कर रहा है। तमिलनाडु में भाजपा के नेताओं ने भी डीएमके नेताओं पर उत्तर भारतीयों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। 

गौरतलब है कि विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने भी मारन के बयान की आलोचना की है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि किसी भी राज्य के लोगों का सम्मान किया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि ऐसे बयान नफरत को बढ़ावा दे सकते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि 'अगर अप्रवासी मजदूर जाना बंद कर दें तो कई राज्यों में सामान्य जीवन जीना भी मुश्किल हो जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें