फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कावेरी पर तमिलनाडु और इंडस्ट्री बंद, डीएमके नेता हिरासत में

Sat, 17 Sep 2016 06:14 AM IST
एजेंसी/ चेन्नई
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
कावेरी विवाद को लेकर तमिलनाडु में बंद के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे द्रमुक नेता एम के स्टालिन और कनिमोझी समेत कई नेताओं को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया। कावेरी विवाद को लेकर किसानों और व्यापारियों ने एक दिवसीय बंद का आह्वान किया था, जिसका विपक्षी दल ने समर्थन किया है। बंद को राज्य में मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। 
विज्ञापन


इस बीच, पुलिस ने बताया कि कावेरी विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को खुद को आग लगाने वाले युवक की बुरी तरह झुलस जाने के कारण मौत हो गई। युवक 90 प्रतिशत तक झुलस गया था और उसकी शुक्रवार सुबह मौत हो गई। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि युवक को दिल का दौरा पड़ा और लाख प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। 

वहीं कोयंबटूर, तिरपुर और नीलगिरी जिलों में बंद के मद्देनजर कई प्रतिष्ठान बंद रहे, जिसके कारण जन जीवन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

पानी पर संघर्ष जारी

- फोटो : file photo
मिली खबरों के अनुसार शहर के भीतर और आस पास करीब 20 हजार लघु एवं मध्यम स्तर की इकाइयां और कपड़ा उद्योग के केंद्र तिरपुर में कपड़े की तीस हजार से अधिक फैक्ट्रियां भी बंद रहीं। 

स्टालिन ने चेन्नई में राजारत्नम स्टेडियम से एग्मोर रेलवे स्टेशन तक एक रैली का नेतृत्व किया। पुलिस ने उनकी रेल रोकने की कोशिश को नाकाम कर दिया जिसके बाद वह सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रेलवे टर्मिनल के सामने बैठ गए। 

पुलिस ने स्टालिन को प्रदर्शनकारियों के साथ हिरासत में ले लिया। राज्यसभा सांसद कनिमोझी ने द्रमुक समर्थकों के साथ अन्ना सलाई में सड़क जाम की। पुलिस ने उन्हें एक शादी के हॉल में हिरासत में रखा। बंद से तमिलनाडु में केंद्र एवं राज्य सरकारों के कार्यालयों में कामकाज प्रभावित नहीं हुआ और वे खुले रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें