फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: अन्नाद्रमुक व द्रमुक पार्टियों ने जनता के लिए खोला वादों का पिटारा

Thu, 18 Mar 2021 02:59 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, चेन्नई
विज्ञापन
अन्नाद्रमुक का घोषणा पत्र जारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दोनों प्रमुख पार्टियों, अन्नाद्रमुक व द्रमुक ने जनता के लिए वादों का पिटारा खोल दिया है। सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने एक बार फिर सत्ता में आने पर हर परिवार को सरकारी नौकरी, साल में छह मुफ्त एलपीजी सिलिंडर देने का वादा किया तो द्रमुक ने सरकार बनाने पर राज्य में 75 फीसदी नौकरियां स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित करने का वादा किया।

विज्ञापन


अन्नाद्रमुक हर परिवार को सरकारी नौकरी, साल में देगी छह मुफ्त सिलिंडर 
अन्नाद्रमुक ने अपने घोषणापत्र में लोगों को मुफ्त वाशिंग मशीन, सभी को घर, सोलर कुकर देने और शिक्षा के लिए लिया गया कर्ज माफ करने का भी वादा किया। वहीं द्रमुक ने कोरोना पीड़ित चावल राशन कार्ड धारकों को 4000 रुपये की राहत देने कावादा किया। इसके अलावा कई तरह के कर्ज को माफ करने का भी भरोसा दिलाया। दोनों ही पार्टियों ने राज्य में चरणबद्ध शराबबंदी का वादा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें