फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: द्रमुक बनाम अन्नाद्रमुक जंग के बीच विजय की एंट्री; स्टालिन ने बिछाई मजबूत बिसात

Mon, 16 Mar 2026 04:46 AM IST
Devesh Tripathi अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

युवाओं में खासे लोकप्रिय अभिनेता विजय के चुनाव परिणाम पर पड़ने वाले असर पर कई तरह की चर्चा हैं। एक वर्ग का मानना है कि विजय सत्ता विरोधी मतों में बंटवारा कर अन्नाद्रुमक की मुश्किलें बढ़ाएंगे। हालांकि दूसरे पक्ष का मानना है कि ईसाई समुदाय के विजय सत्तारूढ़ द्रमुक के लिए मुश्किलें खड़ी करेंगे।
विज्ञापन
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशकों से जारी द्रमुक बनाम अन्नाद्रमुक की जंग के बीच नई पार्टियों के उदय ने तमिलनाडु की सियासत में संभावनाओं का बीज बोया है। पहले ही 8 दलों के गठबंधन का नेतृत्व कर रहे द्रमुक प्रमुख और सीएम एमके स्टालिन ने अन्नाद्रमुक से जुड़े पूर्व सीएम पन्नीर सेल्वम को पार्टी में शामिल करने के अलावा डीएमडीके से हाथ मिलाकर विपक्ष को करारा झटका दिया है। हालांकि सर्वाधिक चर्चा अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कषगम (टीवीके) की हैं। भाजपा ने विजय को 80 सीटें और डिप्टी सीएम पद का प्रस्ताव दिया है। हालांकि इस प्रस्ताव पर टीवीके में आम राय नहीं है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर जयललिता के निधन के बाद अन्नाद्रमुक आपसी खींचतान में लगातार उलझी रही है। पन्नीर सेल्वम के डीएमके में जाने के अलावा जयललिता की करीबी रहीं शशिकला ने नई पार्टी का गठन कर अन्नाद्रमुक प्रमुख ई. पलानीस्वामी और पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

क्या प्रभाव डालेंगे विजय?
युवाओं में खासे लोकप्रिय अभिनेता विजय के चुनाव परिणाम पर पड़ने वाले असर पर कई तरह की चर्चा हैं। एक वर्ग का मानना है कि विजय सत्ता विरोधी मतों में बंटवारा कर अन्नाद्रुमक की मुश्किलें बढ़ाएंगे। हालांकि दूसरे पक्ष का मानना है कि ईसाई समुदाय के विजय सत्तारूढ़ द्रमुक के लिए मुश्किलें खड़ी करेंगे।
विज्ञापन


पिछला चुनाव-2021 : कुल सीट 234
पार्टी              सीट    वोट%
डीएमके         159    37.7
एआईएडीएमके   75    33.3

चुनाव आयोग ने तमिलनाडु की 234 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। राज्य में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। राज्य में पिछली बार चुनाव 6 अप्रैल 2021 को कराए गए थे।
विज्ञापन


अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें