फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ एक वोट से जीता चुनाव: कौन हैं विजय की पार्टी के एस. सेतुपति? जिन्होंने मंत्री पेरियाकरुप्पन को हराया

Tue, 05 May 2026 10:50 AM IST
Riya Dubey न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां द्रविड़ मुनेत्र कषगम के मंत्री के आर पेरियाकरुप्पन तिरुपत्तूर सीट से महज एक वोट से हार गए। विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम के उम्मीदवार ने महज एक वोट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
तिरुप्पत्तूर सीट के नतीजे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक बेहद नाटकीय और चौंकाने वाला नतीजा सामने आया है। सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के वरिष्ठ नेता और सहकारिता मंत्री के आर पेरियाकरुप्पन तिरुपत्तूर विधानसभा सीट से महज एक वोट से हार गए। 
विज्ञापन




चुनाव आयोग के अनुसार, विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के उम्मीदवार सीनिवासा सेतुपति. आर ने 83,375 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि पेरियाकरुप्पन को 83,374 वोट मिले। मतगणना के दौरान मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। आखिरी राउंड से पहले पेरियाकरुप्पन करीब 30 वोटों से आगे चल रहे थे, लेकिन अंतिम चरण में नतीजा पलट गया और TVK उम्मीदवार ने बाजी मार ली। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार केसी थिरुमारन तीसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 29,054 वोट मिले। 

30 राउंड के बाद घोषित हुए नतीजे

करीब 30 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद नतीजे घोषित किए गए, जिसमें सीनिवासा सेतुपति आर को महज एक वोट की बढ़त मिली और इसी अंतर से उन्होंने जीत दर्ज की। सेतुपति को कुल 83,375 वोट मिले, जबकि के आर पेरियाकरुप्पन को एक वोट से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


2006 में पहली बार चुनाव जीतने के बाद, तिरुप्पत्तूर विधानसभा क्षेत्र ने पहली बार पेरियाकरुप्पन को सत्ता से बाहर करने के लिए मतदान किया है। इस हार के बाद उनका 20 वर्षों का वर्चस्व समाप्त हो गया। 
विज्ञापन


यह हार कई मायनों में अहम मानी जा रही है, क्योंकि पेरियाकरुप्पन राज्य सरकार में मंत्री पद संभाल रहे थे। उनकी हार न सिर्फ DMK के लिए झटका है, बल्कि राज्य की राजनीति में बदलते रुझानों का भी संकेत देती है। इस चुनाव में अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर पारंपरिक राजनीति को चुनौती दी है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें