फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: चेन्नई एयरपोर्ट पर 70 करोड़ की हेरोइन के साथ दो विदेशी महिलाएं की गिरफ्तार

Sat, 05 Jun 2021 03:51 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, चेन्नई

सार

  • चेन्नई एयरपोर्ट पर मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए सीमा शुल्क अधिकारियों ने दो अफ्रीकी महिला यात्रियों को रोककर पूछताछ की, जिसके चलते हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
हेरोइन ड्रग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई एयरपोर्ट पर शुक्रवार को दो विदेशी महिला यात्रियों से 70 करोड़ रुपए मूल्य की 10 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। दोनों महिला यात्री कथित तौर पर मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए भारत आईं थी।

विज्ञापन


मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए सीमा शुल्क अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर दो अफ्रीकी महिला यात्रियों को रोका, जो कतर एयरवेज की फ्लाइट से जोहान्सबर्ग से दोहा होते हुए चेन्नई पहुंची थीं।

अधिकारियों के अनुसार महिलाओं में से एक को व्हीलचेयर का उपयोग करते हुए देखा गया था, लेकिन वो शारीरिक रूप से फिट दिखाई दे रही थी। शक के आधार पर महिला से पूछताछ की गई, जिसके बाद वो घबरा गई और उसने टालमटोल कर अधिकारियों को जवाब दिया। महिलाओं के चेक-इन ट्रॉली मामलों की जांच की गई। जांच करने पर उनकी ट्रॉली के के खोल में एक परत छिपी हुई मिली। परत में आठ प्लास्टिक के पैकेट छिपाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें