फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं बार गर्भवती हुई महिला को डॉक्टरों ने दी बर्थ कंट्रोल की सलाह, अब नहीं जाना चाहती अस्पताल

Tue, 14 Aug 2018 03:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेतियानगुड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु में 10वीं बार गर्भवती हुई महिला को डॉक्टरों ने ऐसी सलाह दी की वह अस्पताल से फरार हो गई। देश में बढ़ती जनसंख्या पर रेकथाम के लिए कई प्रकार के जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। लेकिन फिर भी इस ओर उतनी सफलता नहीं मिल पा रही है। राज्य के वेतियानगुड़ी की रहने वाली वो महिला 10वीं बार गर्भवती हुई और जब डॉक्टरों ने उससे डिलीवरी के बाद बर्थ कंट्रोल की सलाह दी तो वह अस्पताल से भाग गई। इतने जागरुकता अभियान चलाने के बाद भी 52 साल की वह महिला नहीं जानती थी कि वो कैसे गर्भवती हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वेतियानगुड़ी के अर्नथांगी की रहने वाली आरायी 10वीं बार गर्भवती हुई। वह अपने परिवार के साथ इलाज के लिए प्राइमरी हेल्थ सेंटर गई थी। 9 बच्चों की मां आयारी को खून की काफी कमी हो गई थी और उसका शरीर भी कमजोर हो गया था। उसकी कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। इसी वजह से वह हेल्थ सेंटर आई। डॉक्टरें ने उसकी खराब हालत देखकर कहा कि मीनोपॉज के बाद वह गर्भवती नहीं हो पाएगी और डिलीवरी के बाद उसे बर्थ कंट्रोल की जरूरत होगी।

पहली बार डिलीवरी के लिए आई थी अस्पताल

आरायी डिलीवरी के लिए पहली बार अस्पताल आई थी। इससे पहले उसके 9 बच्चे घर पर ही पैदा हुए थे। अब उसका कहना है कि वह अस्पताल नहीं जाना चाहती। क्योंकि उसे लगता है कि हेल्थ सेंटर के डॉक्टर उसकी सर्जरी कर देंगे। इसी कारण से वह अस्पताल से भी भाग गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें