फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से वार्ता और आतंकवाद एकसाथ नहीं : भारत

Tue, 27 Feb 2018 04:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने सोमवार को एक बार फिर साफ कर दिया कि पाकिस्तान से आतंकवाद और बातचीत एकसाथ संभव नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि दो देशों के बीच रिश्ते सीमा पार आतंकवाद की वजह से खराब हुए हैं। इस्लामाबाद से उग्रवाद और आतंकवाद संचालित होते हैं। 

विज्ञापन


पाकिस्तान से भारत के रिश्ते और कश्मीर मसले के हल पर एक सवाल के जवाब में रवीश ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को लेकर पाकिस्तान ने अपनी प्रतिबद्धता पूरी नहीं की है। हाफिज सईद का उदाहरण देते हुए कुमार ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की प्रतिबद्धता अभी तक साफ नहीं है। 

26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड और संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात उद दावा का प्रमुख हाफिज सईद पाकिस्तान से खुलेआम आतंकी गतिविधियों का संचालन कर रहा है और यहां तक कि वह एक राजनीतिक पार्टी बनाने का भी ऐलान कर चुका है। हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान की मौजूदा सरकार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर गंभीरता दिखाएगी। बगैर इसके पाकिस्तान से वार्ता फिलहाल संभव नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें