फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Colombia: 'फिर हथियार उठाने को तैयार हूं...', ट्रंप की धमकी के बाद कोलंबियाई राष्ट्रपति का बड़ा बयान

Mon, 05 Jan 2026 11:08 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगोटा (कोलंबिया)।

सार

Colombia: कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने अमेरिका की संभावित सैन्य कार्रवाई की धमकी पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के लिए जरूरत पड़ी तो वे हथियार उठाने को तैयार हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने पेट्रो पर ड्रग तस्करी के आरोप लगाए, उनके परिवार पर प्रतिबंध लगाए और कोलंबिया को ड्रग युद्ध में अमेरिका के सहयोगी देशों की सूची से हटा दिया।
विज्ञापन
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने यूएनजीए के मंच से डोनाल्ड ट्रंप को घेरा। - फोटो : यूएन/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोमवार को कहा कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अमेरिकी देश के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई की धमकी दी तो वे 'हथियार उठाने' के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


ट्रंप ने पेट्रो को चेतावनी दी कि वे 'सावधान रहें'। अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन्हें एक ऐसा बीमार व्यक्ति बताया जो कोकीन बनाना और उसे अमेरिका में बेचना पसंद करता है। दोनों नेताओं के बीच महीनों से तल्ख टिप्पणियों का आदान-प्रदान होता रहा है।

ये भी पढ़ें: 'निडर न्यायाधीश ही स्वतंत्र न्यायपालिका की असली नींव...', जजों की सुरक्षा पर 'सुप्रीम' संदेश
विज्ञापन


जब ट्रंप से सीधे पूछा गया कि क्या अमेरिका कोलंबिया पर सैन्य कार्रवाई करेगा, तो उन्होंने कहा, मुझे यह अच्छा लगता है। वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य अभियान के बाद ट्रंप की यह टिप्पणी सामने आई। वेनेजुएला में अभियान में राष्ट्रपति राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को पकड़कर न्यूयॉर्क ले जाया गया है, ताकि उन पर मुकदमा चलाया जा सके। 

अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकियों के जवाब में कोलंबिया के पहले वामपंथी नेता और एम-19 गुरिल्ला समूह के पूर्व सदस्य पेट्रो ने एक्स पर एक बयान जारी किया। पेट्रो ने कहा, मैंने कसम खाई थी कि मैं फिर कभी हथियार नहीं उठाऊंगा... लेकिन देश के लिए मैं फिर से हथियार उठाऊंगा। सैन्य अभियान के बाद बिना सबूत पेश किए ट्रंप ने पेट्रो पर ड्रग तस्करी में शामिल होने का आरोप लगाया। अमेरिका ने पेट्रो और उनके परिवार पर वित्तीय प्रतिबंध लगाए और कोलंबिया को ड्रग युद्ध में अमेरिका के सहयोगी देशों की सूची से हटा दिया गया।

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में एक और हिंदू की गोली मारकर हत्या, तीन हफ्ते के भीतर पांचवीं वारदात
विज्ञापन


एक्स पर एक लंबे संदेश में पेट्रो ने कोलंबिया की ड्रग विरोधी रणनीति का बचाव किया और अत्यधिक सैन्य ताकत के खतरों को लेकर चेतावनी दी। उन्होंने लिखा, अगर आप पर्याप्त खुफिया जानकारी के बिना इन समूहों में से किसी पर भी बम गिराएंगे, तो आप कई बच्चों की जान ले लेंगे। अगर आप किसानों पर बम गिराएंगे, तो हजारों लोग पहाड़ों में गुरिल्लाओं में बदल जाएंगे और अगर आप राष्ट्रपति को हिरासत में लेंगे, जिन्हें मेरे लोगों का एक बड़ा हिस्सा प्यार और सम्मान करता है, तो आप जनता में आक्रोश को भड़का देंगे। 

पेट्रो ने कैरेबियाई क्षेत्र में अमेरिका की बढ़ती सैन्य मौजूदगी की आलोचना की है। यह तैनाती कथित ड्रग नावों पर बमबारी से शुरू हुई, बाद में वेनेजुएला के तेल टैंकरों को जब्त करने तक बढ़ी और शनिवार को काराकास में मादुरो की गिरफ्तारी के ऑपरेशन पर समाप्त हुई।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें