फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: रिफाइनरी गुजरात ले जाओ और अच्छी परियोजनाओं को महाराष्ट्र लाओ, सरकार से ठाकरे ने की अपील

Sat, 06 May 2023 12:55 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ठाकरे ने कहा कि जब वह राज्य के सीएम थे तब इसी तरह का विरोध समृद्धि हाईवे बनाने के दौरान भी हुआ था। हमने उस समय प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और विकास को बिना नुकसान पहुंचाए हमने एक रास्ता निकाला था।
विज्ञापन
Uddhav Thackeray - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिव सेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को तटीय रत्नागिरी जिले के बारसू के स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने तेल रिफाइनरी को गुजरात ले जाने और पड़ोसी राज्य से अच्छी परियोजनाओं को महाराष्ट्र लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार को किसी भी तरह का प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले वहां के स्थानीय लोगों से बातचीत करना चाहिए। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का एक वर्ग रिफाइनरी का विरोध कर रहा है। दरअसल, उन्हें लगता है कि यह तटीय कोंकण क्षेत्र की जैव विविधता पर प्रभाव डालने के साथ उसकी आजीविका को भी प्रभावित करेगा। 

ठाकरे ने कहा- "वेदांत-फॉक्सकॉन और टाटा-एयरबस चले गए हैं। अब इस परियोजना को गुजरात ले जाओ और पड़ोसी राज्य से अच्छी परियोजनाओं को महाराष्ट्र में लाओ।"

ठाकरे ने कहा कि जब वह राज्य के सीएम थे तब इसी तरह का विरोध समृद्धि हाईवे बनाने के दौरान भी हुआ था। हमने उस समय प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और विकास को बिना नुकसान पहुंचाए हमने एक रास्ता निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, ठाकरे ने बारसू-सोलगांव क्षेत्र में एक रैली आयोजित करने की योजना बनाई थी लेकि उन्हें इसके लिए अनुमति नहीं मिली। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें