फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कानून की कमियों का फायदा उठाकर पद पर बने रहते हैं माननीय’

Thu, 27 Sep 2018 03:16 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
एनजीओ ने याचिका में कहा कि दोषी सांसद या विधायक कानून की कमियों का फायदा उठाकर अपने पद पर बने रहते हैं, इसलिए जन प्रतिनिधित्व कानून की कुछ धाराओं को समाप्त किया जाए। कुछ धाराओं की आड़ में दोषी अपील लंबित रहने तक पद पर बना रहता है। 
विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने 10 जुलाई, 2013 को जन प्रतिनिधित्व कानून की धारा 8 (4) को समाप्त कर दिया था। इसमें प्रावधान था कि दोषी सदस्य तीन महीने के अंदर अपील करता है तो उसे अयोग्य नहीं ठहराया जा सकता और यह फैसला ऊपरी अदालत का फैसला आने तक जारी रहेगा। 

एनजीओ की दलील पर पीठ ने कहा कि उसका फैसला उन आरोपी सदस्यों पर लागू नहीं होता, जो किसी अपराध में सजा सुनाए जाने से पहले ही ऊपरी अदालतों में अपील दायर कर दी हो। जन प्रतिनिधित्व कानून की धारा 8 (3) में प्रावधान है कि किसी भी अपराध में यदि दोषी सदस्य को दो वर्ष से ज्यादा की सजा हुई हो तो उसे उस अविधि के लिए अयोग्य करार दिया जाएगा। इसके अलावा उसकी रिहाई के छह वर्ष बाद तक वह चुनाव नहीं लड़ सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें