सरकार का कहना है कि ताजमहल का हिस्सा कीड़े के मल और गंदगी उत्सर्जन के कारण हरा-काला हो रहा है। पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने बुधवार को राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि सरकार के संज्ञान में यह आया है कि यह प्रतिष्ठित संगमरमर की क्रब का रंग जियोल्डीकिरोनोमस कीड़े के मल व गंदगी उत्सर्जन के कारण बदल रहा है।
उन्होंने कहा कि यह ‘अस्थायी घटना’ है और एक साधारण उपचार के जरिये मार्बल का रंग पहले जैसा हो जाएगा। कीड़े के प्रजनन संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) इस पर नजर बनाए हुए है।
ताजमहल के पर्यावरण क्षरण की जांच पर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस विरासत के संरक्षण और बचाव का काम एएसआई नियमित रूप से कर रही है। ताज के आसपास की वायु गुणवत्ता पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।