फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tahawwur Rana: भारत प्रत्यर्पण की क्या तैयारी कर रही सरकार, अमेरिका में आत्मसमर्पण कब तक? MEA ने दिया यह जवाब

Sat, 08 Feb 2025 04:51 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर विक्रम मिस्री ने कहा कि राणा ने अमेरिका में सभी कानूनी रास्ते आजमा लिए हैं और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने भी उसकी अपील खारिज कर दी है। इसलिए अब हम भारतीय अधिकारियों के समक्ष उसके आत्मसमर्पण की व्यवस्था करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विदेश सचिव विक्रम मिस्री और तहव्वुर राणा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के आत्मसमर्पण की व्यवस्था के लिए अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में है, क्योंकि राणा ने अमेरिका में 'सभी कानूनी रास्ते आजमा लिए हैं।' विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने राणा के प्रत्यर्पण पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर विक्रम मिस्री ने कहा कि राणा ने अमेरिका में सभी कानूनी रास्ते आजमा लिए हैं और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने भी उसकी अपील खारिज कर दी है। इसलिए अब हम भारतीय अधिकारियों के समक्ष उसके आत्मसमर्पण की व्यवस्था करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में हैं। जैसे ही हम इस विशेष मामले में आगे बढ़ेंगे, आपको अपडेट करेंगे। 

21 जनवरी को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने समीक्षा याचिका खारिज की
21 जनवरी को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राणा की समीक्षा याचिका को खारिज कर दिया, जिससे उसके भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया।

प्रत्यर्पण के लिए अमेरिकी अधिकारियो के साथ काम कर रहा भारत
भारत ने पहले कहा था कि वह राणा के शीघ्र प्रत्यर्पण के लिए अमेरिकी अधिकारियों के साथ काम कर रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पहले कहा था, 'हम मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपियों के भारत को शीघ्र प्रत्यर्पण के लिए प्रक्रियागत मुद्दों पर अमेरिकी पक्ष के साथ काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन


एनआईए की टीम जल्द जा सकती है अमेरिका
इससे पहले, 28 जनवरी को आई खबर के मुताबिक, भारत सरकार तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के लिए एनआईए की टीम जल्द अमेरिका भेज सकती है। साथ ही तिहाड़ जेल प्रशासन ने भी तहव्वुर राणा के लिए उच्च सुरक्षा वाला जेल वार्ड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। 

कौन है तहव्वुर राणा
तहव्वुर हुसैन राणा  (63 वर्षीय) पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है। राणा, पाकिस्तानी सेना में भी काम कर चुका है और पाकिस्तानी सेना में डॉक्टर रहा। हालांकि 90 के दशक में राणा कनाडा चला गया और फिर उसने वहीं की नागरिकता ले ली। कनाडा से तहव्वुर राणा अमेरिका पहुंचा और वहां उसने शिकागो में एक इमिग्रेशन कंसल्टेंसी फर्म खोली। मुंबई हमले का दोषी डेविड हेडली, तहव्वुर राणा का सहयोगी था। दावा है कि तहव्वुर राणा ने ही डेविड हेडली को अपराध की दुनिया में धकेला। हेडली ने ही 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के लिए रेकी की। हेडली को बाद में अमेरिका से गिरफ्तार किया गया था। हेडली से पूछताछ में ही तहव्वुर राणा की मुंबई हमले में संलिप्तता का खुलासा हुआ था। राणा को साल 2009 में अमेरिकी जांच एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें