फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Pakistan: 'यहां टी फॉर टेररिज्म है टैंगो नहीं', इशाक डार की टिप्पणी पर रणधीर जायसवाल का पलटवार

Sat, 04 Jan 2025 03:00 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इशाक डार की टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि 'टी शब्द टेररिज्म है टैंगो नहीं'। उन्होंने यह भी दोहराया कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल और इशाक डार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान के रिश्ते को लेकर पाकिस्तानी विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री इशाक डार की टिप्पणी पर भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यहां प्रासंगिक 'टी' शब्द टेररिज्म है टैंगो नहीं। उन्होंने यह भी दोहराया कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते हैं। साथ ही जायसवान ने पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद को रोकने का आग्रह किया।
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भारत-पाकिस्तान के रिश्ते को लेकर कहा है कि भारत के साथ संबंधों को बेहतर बनाने के लिए दोनों देशों को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले साल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सरकार के सत्ता में आने के बाद से पाकिस्तान सक्रिय रूप से कूटनीतिक प्रयासों में लगा हुआ है। 

अखबार और रिपोर्टर का भारत के प्रति शत्रुतापूर्ण रवैया'
मालदीव और पाकिस्तान पर अमेरिकी अखबार 'वॉशिंगटन पोस्ट' की खबरों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जायसवाल ने कहा कि, 'हाल ही में मीडिया में प्रकाशित खबरों के संबंध में हम इतना ही कहना चाहते हैं कि यह अखबार और रिपोर्टर दोनों ही भारत के प्रति एक शत्रुतापूर्ण रवैया रखते हैं। इसको आप उनकी गतिविधियों और खबरों एक पैटर्न में देख सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे में उनकी विश्वसनीयता कितनी है, इसके आकलन का काम हम आप (मीडिया) पर छोड़ते हैं। जहां तक हमारा सवाल है, हमको उनमें कोई विश्वसनीयता नजर नहीं आती।' जायसवाल ने कहा, 'जहां तक पाकिस्तान का सवाल है, मैं आपको हिलेरी क्लिंटन की कही बात याद दिलाना चाहता हूं कि अगर आप अपने घर में सांप पालते हैं तो यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वे केवल आपके पड़ोसियों को ही काटेंगे।' हिलेरी क्लिंटन ने यह टिप्पणी 2011 में की थी, जब वह अमेरिका की विदेश मंत्री थी।

अफगानिस्तान से रिश्ते पर भी बोले डार
भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर टिप्पणी करते हुए डार ने कहा कि अफगानिस्तान हमारा भाई है और हम चाहते हैं कि हमारे उसके साथ मजबूत संबंध हों। उन्होंने कहा कि भारत के साथ संबंधों में सुधार के लिए दोनों पक्षों का प्रयास जरूरी है। अगर सद्भावना है, तो हम व्यापार के लिए तैयार हैं।

जानकारी के अनुसार 2019 में पुलवामा हमले के बाद से दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव रहा है। इसके बाद पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भारत के साथ राजनयिक संबंधों को कम कर दिया था।

परमाणु उर्जा क्षेत्र में प्रगति का किया उल्लेख
साथ ही डार ने पाकिस्तान के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में प्रगति का भी उल्लेख किया और चश्मा 5 (सी-5) परमाणु ऊर्जा परियोजना के शुभारंभ की घोषणा की। साथ ही उन्होंने पूर्व विदेश सचिव सोहेल महमूद को डी-8 डेवलपिंग आठ फोरम का महासचिव नियुक्त करने की पुष्टि भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें