फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: 'सिंडिकेट राज खत्म होगा', पूर्व बर्धमान में PM बोले अवैध खनन और हिंसा पर करेंगे सख्त कार्रवाई

Sat, 11 Apr 2026 01:14 PM IST
Riya Dubey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले पीएम मोदी ने टीएमसी पर भ्रष्टाचार और सिंडिकेट राज का आरोप लगाते हुए श्वेत पत्र लाने का एलान किया। उन्होंने महिलाओं को ₹3,000 मासिक सहायता देने का वादा किया। आइए विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व बर्धमान एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जोरदार हमला बोला और सत्ता में आने पर सिंडिकेट राज खत्म करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर टीएमसी के 15 साल के शासन में हुए कथित भ्रष्टाचार का पूरा हिसाब सामने लाने के लिए एक श्वेत पत्र जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य में मंत्रियों, विधायकों और स्थानीय स्तर पर सिंडिकेट से जुड़े लोगों द्वारा व्यवस्थित तरीके से लूट की गई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी श्वेत पत्र लाएगी, जिसमें टीएमसी के विधायकों, मंत्रियों और सिंडिकेट के भ्रष्टाचार का पूरा लेखा-जोखा होगा। हमारी सरकार हर ऐसे अपराध को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करेगी।

श्वेत पत्र एक आधिकारिक दस्तावेज होता है, जिसे सरकार, संस्था या कंपनी द्वारा जारी किया जाता है। इसमें किसी खास मुद्दे, नीति या समस्या से जुड़े तथ्य, आंकड़े और संभावित समाधान विस्तार से प्रस्तुत किए जाते हैं, ताकि विषय को स्पष्ट रूप से समझाया जा सके।

महिलाओं के लिए बड़ा वादा

महिला मतदाताओं को साधने के लिए पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर राज्य की महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में बीजेपी को मिल रहे समर्थन से टीएमसी घबरा गई है और झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, टीएमसी कह रही है कि बीजेपी आने पर योजनाएं बंद हो जाएंगी, लेकिन सच्चाई यह है कि बीजेपी किसी योजना को बंद नहीं करेगी, बल्कि भ्रष्टाचार और बिचौलियों को खत्म कर योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाएगी।

केरल और बंगाल में जीत का दावा

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में केरल का भी जिक्र किया और दावा किया कि वहां एलडीएफ और यूडीएफ दोनों ही जीत का दावा करने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी महिलाओं की ज्यादा भागीदारी होती है, वहां बीजेपी-एनडीए को भारी जनादेश मिलता है। इसी आधार पर उन्होंने बंगाल में भी जीत का भरोसा जताया।

चुनाव की तारीखें और पिछला परिणाम

पश्चिम बंगाल में इस बार मतदान 23 और 29 अप्रैल को होना है, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। 2021 के चुनाव में टीएमसी ने 213 सीटों के साथ बड़ी जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी 77 सीटों के साथ प्रमुख विपक्षी दल बनकर उभरी थी। इस बार दोनों दलों के बीच मुकाबला और भी कड़ा और हाई-स्टेक्स माना जा रहा है।

विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें