स्विस बैंक में धन रखने के मामले में भारत खिसककर 75वें स्थान पर पहुंच गया है। स्विस बैंक में भारत की ओर से 1.2 अरब स्विस फ्रैंक (करीब 8392 करोड़ रुपये) जमा है। इस सूची में यूके शीर्ष पर है। भारत पिछले साल 61वें स्थान पर था।
साल 2007 तक स्विस बैंकों में धन रखने के मामले में भारत शीर्ष 50 देशों में शामिल था। साल 2004 में भारत 37वें स्थान पर था।
इस मुद्दे पर आपकी राय क्या है आप हमें नीचे दिए गए पोल में हिस्सा लेकर बता सकते हैं।
भारत कालेधन के मामले में 75 वें स्थान पर पहुंच गया है। क्या लोग अपना काला धन स्विस बैंकों से निकाल रहे हैं या फिर यह पीएम मोदी की मुहिम का असर है?
Published By Rahul Sankrityayan