फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विस सरकार ने लगवाई यश चोपड़ा की विशेष प्रतिमा

Fri, 06 May 2016 03:09 AM IST
एजेंसी/मुंबई
विज्ञापन
स्विस सरकार ने लगाई यश चोपड़ा की खास प्रतिमा - फोटो : twitter
विज्ञापन
सिल्वर स्क्रीन पर बेहतरीन प्रेम कहानियों को उतारने वाले दिवंगत निर्देशक यश चोपड़ा के सम्मान में स्विट्जरलैंड सरकार ने उनकी एक विशेष प्रतिमा लगवाई है। अपनी फिल्मों में स्विट्जरलैंड के खूबसूरत नजारों को हमेशा जगह देने वाले यश चोपड़ा की इस प्रतिमा का अनावरण बुधवार को किया गया।
विज्ञापन


कांस्य से बनाई गई यह प्रतिमा 350 किलोग्राम की है। इस प्रतिमा का अनावरण यश की पत्नी पामेला चोपड़ा ने किया। उनके साथ उनकी बहू अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी मौजूद थीं। इस प्रतिमा में यश चोपड़ा कैमरे के साथ खड़े हैं और किसी फिल्म को डायरेक्ट करने के पोज में दिख रहे हैं। इस प्रतिमा को इंटरलेकन के कुरसाल में लगाया गया है। यह पर्यटकों का पसंदीदा ठिकाना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें