फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने मतगणना से पहले ही शुरू की जश्न की तैयारी, पार्टी मुख्यालय में बनाए जा रहे लड्डू

Thu, 24 Oct 2019 06:43 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
पार्टी मुख्यालय में बनाए जा रहे लड्डू - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कल विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना होनी है। मतगणना से पहले ही महाराष्ट्र की भाजपा इकाई ने मुंबई में पार्टी मुख्यालय में जीत के जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा के पदाधिकारियों ने मुख्यालय में 5000 'लड्डू' बनाने शुरू कर दिए हैं। साथ में गिनती की लाइव कवरेज देखने के लिए एक विशाल स्क्रीन लगाने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन


पार्टी के एक अधिकारी ने कहा कि फूल की मालाओं के लिए भी ऑर्डर दिया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं को गुरुवार सुबह 10 बजे से पहले पार्टी मुख्यालय पहुंचने के लिए कहा गया है।
 

मतदान के बाद आए एग्जिट पोल नतीजों में तमाम न्यूज चैनल और चुनाव सर्वे एजेंसियों ने भाजपा को प्रचंड बहुमत का अनुमान जताया है। प्रदेश में 21 अक्तूबर को कुल 288 सीटों के लिए मतदान हुआ था।
विज्ञापन

 

विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2019 के सटीक नतीजे देखें सबसे पहले हिंदी न्यूज वेबसाइट अमर उजाला पर । पाएं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणामों का लाइव अपडेट व सभी राज्यों के विधानसभा-लोकसभा उपचुनावों के नतीजे ।



महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सोमवार को उम्मीद से कम मतदान हुआ। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चले मतदान में 58.95 फीसदी मतदान हुआ। वहीं इस साल मई में हुए लोकसभा चुनावों में राज्य में रिकॉर्ड 64.1 फीसदी वोट पड़े थे। जबकि 2014 के विधानसभा चुनावों में भी महाराष्ट्र में 63.30 फीसदी वोट पड़े थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें