फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: महिला वेटर की फ्लैट में मिली लाश, वोडका की बोतल से पकड़ा गया आरोपी

Sat, 04 Jan 2020 01:02 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के दहिसर के उत्तरी उपनगर में एक बार में काम करने वाली महिला वेटर की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक 32 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि रोसिना शेख का शव जनकल्याण नगर में उनके किराए के फ्लैट में 29 दिसंबर को बरामद किया गया। 

विज्ञापन


आरोपी की पहचान पूर्वी राज्य के हावड़ा के रहने वाले स्वपन परेश रोइदा के रूप में की गई है जो एक ज्वैलरी पॉलिशिंग की दुकान पर काम करता है। अधिकारी ने कहा कि हमने वेटर के कमरे से दो गिलास और वोडका की बोतल भी बरामद की।

उन्होंने आगे कहा कि बोतल पर लगे लेवल और दूसरी जानकारियों के आधार पर वाइन की दुकान का पता लगाया। दुकान के सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसमें आरोपी व्यक्ति वोडका खरीदते हुए दिख गया। इसके बाद मृतका के फोन की कॉल डिटेल से पता चला कि आरोपी उससे बातचीत करता था। दोनों लगातार संपर्क में थे। 
विज्ञापन


अधिकारी ने आगे बताया कि महिला के फ्लैट से जेवर, रुपये और मोबाइल गायब था, ऐसा लगता है कि आरोपी ने चोरी करने के लिए महिला की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी की लोकेशन कोलकाता दिख रही थी, जिसके बाद दहिसर पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें