दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने को तैयार हैं। करियर में चोटों से परेशान रहने वाले स्टेन ने कहा कि इस साल होने वाला टी-20 विश्व कप उनके एजेंडे में है।
वह अगले महीने इंग्लैंड के साथ होने वाली सीरीज से वापसी का एक और प्रयास करेंगे। पिछले साल टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले स्टेन कंधे की चोट से उबरने के बाद अन्य दो प्रारूपों में करियर को जारी रखने के इच्छुक हैं।
36 वर्षीय तेज गेंदबाज इस समय बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के लिए खेल रहे हैं। स्टेन को यकीन है कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका मिलेगा।