फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थरूर की जमानत पर स्वामी का तंज, कहा- सोनिया-राहुल की तरह वह भी हैं बेल वाले

Thu, 05 Jul 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी- शशि थरूर
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सुनंदा पुष्कर मौत मामले में अग्रिम जमानत दे दी है। थरूर के विदेश भाग जाने की संभावना जताते हुए दिल्ली पुलिस ने अग्रिम जमानत याचिका का विरोध किया था। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें बिना इजाजत के देश छोड़कर जाने से मना कर दिया है। इसपर भाजपा के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने तंज कसा है।

विज्ञापन


स्वामी ने कहा, 'शशि थरूर के लिए इसमें (अग्रिम जमानत) खुशी मनाने के लिए कुछ नहीं है। वह तिहाड़ जेल में नहीं हैं। वह सोनिया और राहुल गांधी के साथ बैठ सकते हैं। वह भी बेल वाले हैं। हां वह देश छोड़कर नहीं जा सकते और दुनिया के विभिन्न देशों में मौजूद अपनी गर्लफ्रेंड्स से नहीं मिल सकते हैं।' दरअसल स्वामी का इशारा नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर बाहर चल रहे सोनिया और राहुल की तरफ है। क्योंकि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी जमानत पर हैं। याचिकाकर्ता सुब्रमण्यम स्वामी ने जमानत देने का विरोध किया था और कहा था कि दोनों देश छोड़कर भाग सकते हैं। इस ममाले से जुड़े सभी अहम 17 दस्तावेजों को स्वामी कोर्ट में सौंप चुके हैं।

इस मामले में सोनिया और राहुल के अतिरिक्त वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडीस, सुमन दुबे तथा सैम पित्रोदा के नाम आरोपी के रूप में शामिल हैं। इन लोगों ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी अपने द्वारा दायर नेशनल हेराल्ड मामले से संबंधित मुकदमे में विलंब कर रहे हैं। 
विज्ञापन


शरूर की बात करें तो पटियाला हाउस कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार के समक्ष शशि थरूर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। जमानत के लिए शशि थरूर कोर्ट में मौजूद थे। याचिका में थरूर ने कहा कि मामले में आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया है और एसआईटी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जांच पूरी हो गई है और उन्हे हिरासत में लेकर पूछताछ की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें