राज्यसभा में भाजपा के स्थिति कमजोर है
- फोटो : PTI
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने राज्यसभा के छह मनोनीत सदस्यों के नाम पर मुहर लगा दी है। छह मनोनीत सदस्यों भाजपा के सदस्य सुब्रहमण्यम स्वामी, अर्थशास्त्री नरेंद्र जाधव, ओलपिंक मेडलिस्ट मेरी कॉम, मलायम अभिनेता सुरेश गोपी, क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू और पत्रकार स्वप्न दास गुप्ता का नाम शामिल है। इन सभी नामों को केंद्र सरकार की तरफ से प्रस्तावित किया गया है।
गौरतलब है कि राज्यसभा में मनोनित सांसदों की संख्या 12 है जिस पर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले लोगों को सांसद बनने का मौका दिया जाता है। केंद्र सरकार इन्हीं पदों को भरने के लिए सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सुब्रमण्यम स्वामी, ओलम्पिक मेडल विजेता मैरी कॉम, अर्थशास्त्री नरेंद्र जाधव, पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धु, मलयालम अभिनेता सुरेश गोपी और पत्रकार स्वपन दासगुप्ता को मनोनीत करने की योजना थी।
राज्यसभा में फिलहाल 12 में से 7 सांसदों के पद खाली हैं जिसको भरने की जिम्मेदारी सरकार के पास ही है। राज्यसभा में स्वतंत्र सांसदों और मनोनीत सांसदों के मतदान की गिनती संयुक्त रूप से होती है। ऐसे में यह राज्यसभा में सरकार की स्थिति कुछ मजबूत होने की संभावना है।