आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के बाद अब बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी की नजर उन नौकरशाहों की छुट्टी कराने पर टिक गई जो सोनिया गांधी के वफादार हैं। रविवार को स्वामी ने कहा कि अब उनका नया काम उन नौकरशाहों की खुलासा करने का होगा जा कांग्रेस और सोनिया गांधी के वफादार हैं।
स्वामी ने इसकी जानकारी एक ट्वीट के माध्यम से दी जिसमें उन्होंने लिखा, 'अब वह एक नई योजना पर काम कर रहे हैं जिसमें वह 27 नौकरशाहों का खुलासा करेंगे जो टीडीके के वफादार हैं। इन लोगों की नियुक्ति और पदोन्नति पीसी ने किया था।'
My next project is to expose 27 bureaucrats who are in various Ministries and loyal to TDK. They were handpicked and positioned by PC.
— Subramanian Swamy (@Swamy39) June 19, 2016
गौरतलब है शनिवार को ही स्वामी के उस फैसले का स्वागत किया था जिसमें आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने दूसरे कार्यकाल में सेवा देने के इनकार कर दिया था। राजन ने कहा था कि वह इस कार्यकाल के बाद अपना पद छोड़ देंगे। स्वामी ने राजन के इस फैसले को आत्मसम्मान बचाने के लिए उठाया गया कदम करार दिया था।