फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने बेलूर मठ में स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्वांजलि

Sun, 12 Jan 2020 12:42 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस को श्रद्धांजलि अर्पित की - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बेलूर मठ में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हावड़ा जिले में स्थित बेलूर मठ रामकृष्ण मिशन का मुख्यालय है। मोदी बेलूर मठ में रात गुजारने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं।
विज्ञापन


मिशन के अधिकारियों ने बताया कि मोदी रविवार को तड़के उठे और उन्होंने स्वामी विवेकानंद के मंदिर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। मोदी इसके बाद मंदिर की मुख्य इमारत में पहुंचे और उन्होंने रामकृष्ण परमहंस को श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी कोलकाता से नदी के रास्ते बेलूर पहुंचे और वहां उनका स्वागत संतों ने किया।

इस मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर देकर कहा कि संशोधित नागरिता कानून पर युवाओं के एक वर्ग को गुमराह किया जा रहा है लेकिन यह कानून किसी की नागरिकता नहीं छीनेगा। मोदी ने कहा कि जिस किसी को भी भारत और भारत के संविधान में आस्था है वह देश का नागरिक बन सकता है।
विज्ञापन


नागरिकता कानून पर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है: मोदी
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, ‘नए नागरिकता कानून को लेकर युवाओं के बीच बहुत सारे प्रश्न हैं, और इसके बारे में अफवाह फैलने से कुछ लोग गुमराह हो रहे हैं....उनकी शंकाएं दूर करना हमारी जिम्मेदारी है।’

उन्होंने कहा कि मैं यह पुन: स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि नया नागरिकता कानून किसी की नागरिकता छीनने के बारे में नहीं है बल्कि नागरिकता देने के बारे में है। मोदी ने कहा कि राजनीतिक हित साधने के लिए कुछ लोग नए नागरिकता कानून के बारे में जानबूझ कर अफवाहें फैला रहे हैं। मोदी ने अल्पसंख्यकों के धार्मिक उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए युवाओं की सराहना की और कहा कि देश के युवाओं की ऊर्जा 21वीं सदी में बदलाव का वाहक बनेगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें