स्वामी जी को मेकअप करने में सात घंटे लगते हैं
- फोटो : Youtube
प्रयागराज में इस वक्त कुंभ के दौरान दुनियाभर के रंग बिखरे हुए हैं। यहां आए साधु साधवियों सबकी अपनी ही कहानियां हैं। इन्हीं में से एक हैं स्वामी जी। जिनके श्रंगार करने का तरीका बेहद ही अनोखा है। उन्हें ये श्रंगार करने में सात घंटे का वक्त लगता है। इसके लिए उन्हें बकायदा सुबह तीन बजे उठना पड़ता है।
इनकी वेशभूषा काफी अनोखी है। ये ऊपर से नीचे तक फूल माला और रुद्राक्ष से लदे हुए हैं। इन्हें देखने के लिए देश विदेश से आए लोगों की भीड़ जुटी रहती है। वह अपने चेहरे पर पेंटिंग करते हैं और फिर मोतियों की माला लगाते हैं। सिर के ऊपर पगड़ी पहनते हैं। अपनी अनोखी वेशभूषा में स्वामी जी जहां से भी गुजरते हैं, लोगों की भीड़ उन्हें देखने लगती है।
स्वामी जी जब हरे राम हरे कृष्णा का गीत गाते हैं तो सभी उन्हें देखने लगते हैं और मौन रहते हुए उनका गीत सुनते हैं। स्वामी जी का कहना है कि 13 साल पहले उन्हें महाकाल ने दर्शन दिए थे। तभी से वह ये रूप धारण करते हैं।
स्वामी जी सुबह तीन बजे अपना मेकअप शुरू करते हैं और फिर दस बजे के बाद ही विचरण प्रारंभ करते हैं। स्वामी जी अपने स्वाभाव से बेहद खुश दिखाई देते हैं। वह कहते हैं कि वह कल की चिंता नहीं करते और आज में ही जीते हैं।