फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊद इब्राहिम का होटल खरीदेंगे स्वामी चक्रपाणि, तोड़कर बनाएंगे टॉयलेट

Mon, 13 Nov 2017 12:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
Dawood Ibrahim
विज्ञापन
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के मुंबई स्थित होटल को तोड़कर वहां एक पब्लिक टॉयलेट बनाया जाएगा, यह दावा हिंदू नेता स्वामी चक्रपाणि द्वारा किया गया है। दरअसल, 14 नवंबर को दाऊद की भारत में मौजूद पांच प्रॉपर्टीज को नीलाम किया जाएगा। स्वामी चक्रपाणि का कहना है कि वह दाऊद के होटल रौनक अफरोज जिसे दिल्ली जायका भी कहा जाता है उसको खरीदकर वहां एक पब्लिक टॉयलेट बनवाएंगे।
विज्ञापन


अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की नीलाम होगी संपत्ति

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, चक्रपाणि ने कहा कि दाऊद से उनकी कोई निजी दुश्मनी नहीं है लेकिन वह उसका डर खत्म करना चाहते हैं। चक्रपाणि के मुताबिक, भारत सरकार ने दाऊद के बारे में लोगों के सामने बढ़ा-चढ़ाकर तथ्यों को रखा जिससे सब डर गए। चक्रपाणि ने कहा कि वह दाऊद के होटल को खरीदकर लोगों का डर खत्म करना चाहता है।
विज्ञापन

पहले खरीदी थी दाऊद की कार

स्वामी चक्रपाणि
इससे पहले चक्रपाणि ने 2015 में हुई एक नीलामी में दाऊद की गाड़ी खरीदकर उसमें सबके सामने आग लगा दी थी। बाद में चक्रपाणि ने यह भी कहा था कि उनको दाऊद की तरफ से धमकियां मिली थीं। बता दें कि केंद्र सरकार ने दो साल पहले दाऊद की प्रॉपर्टी बेचने की कोशिश की थी, लेकिन तब सब चीजों के लिए बोली लगाने वाले नहीं मिले थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें