फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत दिवस: 'स्वच्छता पर हर नागरिक समझे अपना कर्तव्य', केंद्रीय मंत्री ने देशवासियों से की ये अपील

Sun, 01 Oct 2023 03:47 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि सफाई के लिए पूरा फंड केंद्र सरकार दे रही है। लेकिन इसके बाद भी अरविंद केजरीवाल यही दिखाना चाहते हैं कि हर काम उनके द्वारा किया जा रहा है। 
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद अतिथि - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए देश-समाज के हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और अपने आसपास का वातावरण साफ रखने में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई रखने से न केवल वातावरण साफ रहता है, बल्कि लोग स्वस्थ भी रहते हैं। स्वच्छ भारत दिवस की मुहिम में संगठन  'सोशल लैब' के साथ शनिवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और सांसद मीनाक्षी लेखी ने मैराथन में भाग लिया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने कूड़ा उठाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश भी दिया। 
विज्ञापन


'केजरीवाल नहीं कर पा रहे स्वच्छता का काम'
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने इस अवसर पर दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि सफाई के लिए पूरा फंड केंद्र सरकार दे रही है। लेकिन इसके बाद भी अरविंद केजरीवाल यही दिखाना चाहते हैं कि हर काम उनके द्वारा किया जा रहा है। लेखी ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार राजधानी को साफ-सुथरा रखने में असफल साबित हो रही है।  

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि दिल्ली में यदि कुछ बेहतर हो रहा है तो उसका बड़ा श्रेय उपराज्यपाल वीके सक्सेना को दिया जाना चाहिए। उनकी पहल के कारण राजधानी में कई अहम कार्य चल रहे हैं। सोशल लैब के फाउंडर साहिल अरोड़ा ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें