फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं बंगाल का बेटा हूं, जनता की सेवा करता रहूंगा: शुभेंदु अधिकारी

Thu, 03 Dec 2020 06:51 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, तामलुक
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस के नाराज चल रहे नेता शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि वह 'बंगाल और भारत के पुत्र' हैं और लोगों की सेवा करना जारी रखेंगे। अधिकारी ने खुद के और पार्टी के बीच चल रही बातचीत में ठहराव आने के बाद अगले राजनीतिक कदम को लेकर लगाई जा रहीं अटकलों के बीच यह टिप्पणी की है। पार्टी का दावा है कि अधिकारी के साथ मतभेदों को दूर कर लिया गया है।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह ममता बनर्जी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले अधिकारी ने गुरुवार को यहां पार्टी के बैनरों और झंडों के बिना रैली की। पूर्वी मिदनापुर जिले के तामलुक उप-मंडल में हुई इस रैली का आयोजन स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस की जयंती के मौके पर किया गया था। रैली के दौरान उनके समर्थक राष्ट्रध्वज थामे नजर आए।

पत्रकारों ने जब अधिकारी से उनके मौजूदा राजनीतिक रुख के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'हमारे देश का संविधान जनता द्वारा, जनता के लिए, जनता का शासन की बात कहता है। मैं बंगाल का, भारत का पुत्र हूं और अपने राज्य की जनता की सेवा करता रहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें