फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदीग्राम: ममता के नामांकन पर सुवेंदु ने उठाए सवाल, कहा- चुनाव आयोग से छिपाए आपराधिक मामले

Mon, 15 Mar 2021 05:27 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी नंदीग्राम से किस्मत आजमा रही हैं। उन्होंने अपने नामांकन पत्र में दावा किया है कि उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट से भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नामांकन पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


सुवेंदु ने आरोप लगाया है कि ममता ने अपने नामांकन पत्र में आपराधिक मामलों से संबंधित जानकारी छिपाई है। पूर्व टीएमसी नेता सुवेंदु ने सोमवार को दावा किया कि ममता बनर्जी के खिलाफ छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। बता दें कि नंदीग्राम में सुवेंदु और ममता के बीच कांटे का मुकाबला है। 

ममता के नामांकन पर आपत्ति
जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता ने ममता बनर्जी के नामांकन पत्र पर आपत्ति जताई है। इस संबंध में उन्होंने चुनाव आयोग के निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है। सुवेंदु का कहना है कि ममता बनर्जी ने नामांकन पत्र में अपने खिलाफ कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं होने की जानकारी दी है, जो गलत है।
विज्ञापन


सुवेंदु ने जारी की मुकदमों की सूची
अपनी शिकायत में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज मामलों की सूची भी दी है। इसमें बताया गया है कि ममता बनर्जी के खिलाफ छह केस दर्ज हैं। पहले पांच मुकदमे असम के अलग-अलग थानों में पंजीकृत हैं। वहीं, एक मामला कोलकाता के निजाम पैलेस थाने में दर्ज है।
 
केस नंबर धारा थाना  राज्य
286/2018 20बी, 153ए, 198 गीता नगर असम
466/2018 120बी, 153ए, 294, 298 और 506 पान बाजार असम
288/2018 121, 153ए जागीरोड असम
832/2018 120बी, 153ए   उत्तर लखीमपुर असम
0023/2008 आरसी 01010008ए(सीबीआई) निजाम पैलेस पश्चिम बंगाल
177/2018  आईपीसी की धारा 353, 323 और 338  उधारबंद असम

 


ममता ने घोषित की इतनी संपत्ति
बता दें कि नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नामांकन पत्र में अपनी कुल संपत्ति 16.72 लाख रुपये बताई है। चुनाव आयोग के भेजे गए हलफनामे में ममता बनर्जी ने अपने पास कोई भी वाहन या प्रॉपर्टी नहीं होने की जानकारी दी है। बता दें कि ममता ने 2016 में 30.45 लाख रुपये की चल संपत्ति घोषित की थी। वहीं, 2019-20 में उन्होंने अपनी आय 10 लाख 34 हजार 370 रुपये होने की जानकारी दी थी। ममता बनर्जी ने बताया कि उनके पास 69 हजार 255 रुपये नगद हैं, जबकि बैंक में 13.53 लाख रुपये हैं, जिसमें 1.51 लाख रुपये का चुनाव खर्च भी शामिल है। दीदी ने नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में 18 हजार 490 रुपये जमा किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें