फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: शुभेंदु अधिकारी का बड़ा आरोप- कुछ पुलिसकर्मी टीएमसी का साथ दे रहे हैं, चुनाव आयोग को भेजी चिट्ठी

Tue, 25 Nov 2025 09:43 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव भले अगले साल होने वाले हैं, लेकिन राज्य में राजनीति तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि राज्य पुलिस का एक हिस्सा खुले तौर पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के समर्थन में काम कर रहा है। 
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी, नेता प्रतिपक्ष, पश्चिम बंगाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को गंभीर आरोप लगाया कि राज्य पुलिस का एक हिस्सा खुले तौर पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के समर्थन में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ये अधिकारी सेवा नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं और चुनाव के दौरान इनकी तैनाती पूरी तरह निष्पक्षता के खिलाफ होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पश्चिम बंगाल: SIR प्रक्रिया पर बढ़ा विवाद, BLO का प्रदर्शन तेज, राज्यपाल बोले- हिंसा भड़काने की अनुमति नहीं

पुलिस वेलफेयर कमेटी के अधिकारियों का दिखाया वीडियो
शुभेंदु अधिकारी भाजपा राज्य कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने एक कथित वीडियो दिखाया जिसमें पुलिस वेलफेयर कमेटी के तीन पदाधिकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी के पक्ष में बोलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे यह भी कहते दिख रहे हैं कि वे चाहते हैं कि ममता बनर्जी 2026 में चौथी बार सत्ता में लौटें। हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त को भाजपा ने भेजा वीडियो
शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि उन्होंने यह वीडियो मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) को भेज दिया है और मांग की है कि इन तीनों अधिकारियों को चुनावी ड्यूटी से दूर रखा जाए। उन्होंने कहा, 'इन अधिकारियों ने वर्दी की मर्यादा तोड़ी है और खुद को सत्तारूढ़ पार्टी का कार्यकर्ता बना लिया है।' उन्होंने दावा किया कि उनके पास 915 पुलिसकर्मियों की सूची है, जिनमें कोलकाता पुलिस के करीब 350 जवान शामिल हैं, जो अक्सर ड्यूटी के दौरान सिविल ड्रेस में देखे जाते हैं। उन्होंने इसे अनुशासन भंग बताते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था, 'चुनाव में ऐसे पुलिसकर्मियों की जगह केंद्रीय बलों या दूसरे राज्यों की पुलिस की तैनाती होनी चाहिए।'

मतदाता सूची पर भी निशाना
शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान अब तक 13 लाख मृत या फर्जी वोटर सामने आए हैं। उन्होंने अंदेशा जताया कि अंतिम सूची आने तक यह संख्या एक करोड़ तक जा सकती है। उन्होंने कहा, 'यही वजह है कि टीएमसी संशोधन प्रक्रिया को लेकर डर रही है, क्योंकि वे फर्जी वोटों के सहारे जीत की राह बनाते थे।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Supreme Court: ePoS टेंडर रद्द करने पर हाई कोर्ट का आदेश निरस्त, अदालत ने हिमाचल सरकार का फैसला ठहराया सही

मुस्लिम वोटरों के रुझान पर भी टिप्पणी
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भाजपा भारतीय मुसलमानों के खिलाफ नहीं है। उनका दावा है कि मुसलमान अब टीएमसी के झूठ को समझ चुके हैं और उनका समर्थन इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) जैसे दलों की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, 'पहले मुसलमान भाजपा को वोट नहीं देते थे, लेकिन जागरूक और समझदार लोग अब नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की सुशासन की राजनीति की ओर आकर्षित हो रहे हैं। बंगाल भर में एक ही आवाज उठ रही है, ममता को वोट नहीं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें