फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत; प्रेमी समेत कई हिरासत में; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा राज

Wed, 10 Dec 2025 01:06 PM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केरल के मलयट्टूर में बंगलूरू की 19 वर्षीय छात्रा चित्रप्रिया की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। वह पिछले शनिवार को घर से लापता हुई थी और चार दिन बाद उसका सड़ी-गली अवस्था में शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में मिला।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल पुलिस ने मलयट्टूर में एक 19 वर्षीय युवती की रहस्यमयी मौत के मामले की जांच तेज कर दी है। बंगलूरू में पढ़ रही चित्रप्रिया नाम की छात्रा पिछले शनिवार शाम घर से लापता हो गई थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चार दिन बाद मंगलवार को उसका शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक सुनसान खेत में सड़ी-गली अवस्था में मिला। महिला के प्रेमी समेत कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही पोस्टमार्टम शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: 'मैं नहीं जाऊंगा': वीर सावरकर के नाम वाला सम्मान लेने पर बोले शशि थरूर; इस नेता ने कहा- कांग्रेस का अपमान...

अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज

अधिकारी ने कहा कि सबसे पहले तो शव की पहचान करना और यह पुष्टि करना जरूरी है कि यह लापता महिला का ही शव है। शव सड़ी-गली अवस्था में था, और हमने कपड़ों के आधार पर अनुमान लगाया कि यह उसी का शव हो सकता है।  उन्होंने आगे कहा कि हत्या की पुष्टि करने के लिए मौत के कारण का पता लगाना होगा, और यह पोस्टमार्टम के जरिए ही पता चलेगा। अभी अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले, महिला के माता-पिता की शिकायत के बाद कलाडी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी और उसे ढूंढने के लिए जांच शुरू की गई थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार,सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही हैं, जिसमें चित्रप्रिया को लापता होने वाले दिन मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे देखा गया था। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें