फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को जेडीयू और AIADMK का मिला समर्थन

Thu, 22 Jun 2017 06:31 AM IST
amarujala.com- written by- हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
एनडीए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के नाम पर धीरे-धीरे विपक्ष भी एक मत होता नजर आ रहा है। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने बताया कि नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली जेडीयू ने रामनाथ कोविंद को समर्थन देने पर मुहर लगा दी है। जिसके बाद वेंकैया नायडू ने नीतीश कुमार को धन्यवाद कहा। वहीं जेडीयू के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानिसामी ने भी एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देने की बात कही है। 
विज्ञापन
Have decided to support NDA's presidential candidate #RamNathKovind: Tamil Nadu Chief Minister E Palanisamy pic.twitter.com/OllPbsXn6s — ANI (@ANI_news) June 21, 2017
JDU's support to #RamNathKovind clearly speaks of his wider acceptability among non- NDA parties:Union Minister Venkaiah Naidu pic.twitter.com/N4nS3vvMaO — ANI (@ANI_news) June 21, 2017
विज्ञापन



इससे पहले बुधवार की शाम एनडीए राष्ट्रपति उम्मीदवारके नाम पर समर्थन को लेकर लालू यादव का बयान सामने आया है। आरजेड़ी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का कहना है कि हम वहीं करेंगे जो गुरुवार की पार्टी बैठक में तय होगा। वहीं रामनाथ कोविंद को समर्थन देने के लिए नीतीश कुमार ने पटना में पार्टी के विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई थी।  Will go by whatever is decided in the meet tomorrow: Lalu Prasad Yadav,RJD on support to NDA's presidential candidate #RamNathKovind — ANI (@ANI_news) June 21, 2017 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक में भी नीतीश एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने के मामले पर फैसला नहीं कर सके हैं। नीतीश ने बैठक में अपने विधायकों से कहा कि वो गुरुवार तक पटना से बाहर न जाएं। वहीं जेडीयू के एक विधायक रत्नेश सदा ने बैठक के बाद दावा किया है कि जेडीयू, एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का समर्थन करेगी। We have decided to support #RamNathKovind: Ratnesh Sada, JDU MLA after JDU meeting in Bihar's Patna pic.twitter.com/pvdMHh1UID — ANI (@ANI_news) 21 June 2017 इन सबसे अलग बीजेपी के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरलीमनोहर जोशी से मुलाकात भी की है। कोविंद आज लालकृष्ण आडवाणी से भी मुलाकात करने वाले हैं। 
विज्ञापन

NDA उम्मीदवार कोविंद पर नीतीश कुमार का रुख सकारात्मक

फाइल फोटो
आपको बता दें कि बीजेपी उम्मीदवार को लेकर नीतीश कुमार का रुख सकारात्मक है। कोविंद को बीजेपी का उम्मीदवार घोषित कर बीजेपी के मास्टरस्ट्रोक से पूरा विपक्ष सकते में है। राष्ट्रपति चुनावों को लेकर विपक्षी दलों की अध्यक्षता कर रही कांग्रेस भाजपा उम्मीदवार से खुश नहीं है। ऐसे में विपक्षी दल गुरुवार यानि 22 तारीख को ये साफ करेंगे कि वो बीजेपी के उम्मीदवार को समर्थन देंगे या नहीं। या फिर इस चुनाव के लिए विपक्ष अपना नया उम्मीदवार उतारेगी।

नीतीश कुमार ने सोमवार को ही कोविंद को बधाई देकर उनके प्रति अपना सकारात्मक रुख साफ कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस बारे में अपनी बात स्पष्ट कर दी थी। कोविंद बिहार के राज्यपाल रहे हैं और उनपर किसी भी तरह का कोई दाग नहीं लगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें